विज्ञापन
This Article is From Mar 31, 2020

झारखंड में कोरोनावायरस का पहला मामला आया सामने

झारखंड में कोरोना का पहला मामला सामने आया है. राज्य के स्वास्थ्य सचिव नितिन मदन कुलकर्णी ने इस खबर की पुष्टि की है.

झारखंड में कोरोनावायरस का पहला मामला आया सामने
First Case Of Coronavirus In Jharkhand: झारखंड में कोरोनावायरस का पहला मामला आया सामने.
रांची:

झारखंड में कोरोना वायरस (Coronavirus) संक्रमण का पहला केस कन्फर्म हुआ है. राज्य के स्वास्थ्य सचिव नितिन मदन कुलकर्णी ने इस खबर की पुष्टि की है. उन्होंने बताया कि 30 मार्च को रांची के हिंदपीढ़ी की मस्जिद से 24 लोगों को निकाला गया था. उनमें से एक का कोरोना टेस्ट पॉजिटिव पाया गया है. 

बताया जाता है जिसका कोरोना टेस्ट पोजिटिव पाया गया है, वह मलेशिया की रहने वाली एक महिला है. सभी जमात पर आए थे और हिंदपीढ़ी की एक मस्जिद में रह रहे थे. एक सूचना के बाद प्रशासन ने सभी को वहां से निकाला था. सभी को रिम्स ले जाया गया था, जहां पर सभी का कोरोना टेस्ट किया गया. आज टेस्ट रिपोर्ट आई जो पॉजिटिव पाई गई.

बता दें कि देश में कोरोनावायरस से मौत का आंकड़ा बढ़कर 32 पहुंच गया है. वहीं, अब तक 1251 लोग इससे संक्रमित हैं. अच्छी बात यह है कि इससे 102 लोग अबतक ठीक हो चुके हैं. वहीं, पूरी दुनिया 32 हजार से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है और 7 लाख से अधिक लोग इससे संक्रमित हैं. 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
First Case Of Coronavirus In Jharkhand
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com