विज्ञापन
This Article is From Jan 15, 2020

देविंदर सिंह को वीरता पदक से पुरस्कृत करने की खबर सही नहीं: जम्मू कश्मीर पुलिस

जम्मू कश्मीर पुलिस ने ट्वीट कर कहा, ‘यह स्पष्ट किया जाता है कि डीएसपी दविंदर सिंह को गृह मंत्रालय से कोई बहादुरी पदक नहीं दिया गया था, जैसा कि कुछ मीडिया संस्थानों और लोगों ने खबरें दी हैं.

देविंदर सिंह को वीरता पदक से पुरस्कृत करने की खबर सही नहीं: जम्मू कश्मीर पुलिस
निलंबित पुलिस अधिकारी दविंदर सिंह
  • हिज्बुल मुजाहिद्दीन के दो आतंकियों के साथ गिरफ्तार किए गए थे दविंदर सिंह
  • खबर थी कि दविंदर सिंह को केंद्रीय गृह मंत्रालय द्वारा वीरता पदक से नवाजा
  • पुलिस ने कहा कि उन्हीं के नाम के एक अन्य अधिकारी को पदक मिला था
श्रीनगर:

जम्मू कश्मीर पुलिस ने मंगलवार को कहा कि ऐसी खबरें सही नहीं हैं कि हिज्बुल मुजाहिद्दीन के दो आतंकियों के साथ गिरफ्तार किए गए निलंबित पुलिस अधिकारी देविंदर सिंह को केंद्रीय गृह मंत्रालय द्वारा वीरता पदक से नवाजा गया था. पुलिस ने कहा कि उन्हीं के नाम के एक अन्य अधिकारी को पदक मिला था. बता दें, पुलिस उपाधीक्षक (डीएसपी) सिंह को कुलगाम जिले के मीर बाजार में शनिवार को गिरफ्तार किया गया था. उस वक्त वह एक कार में दो आतंकियों नवीद बाबा और अल्ताफ को ले जा रहे थे.

कुछ मीडिया खबरों में दावा किया गया था कि सिंह को विशिष्ट सेवा के लिए पिछले साल स्वतंत्रता दिवस पर पुलिस पदक से पुरस्कृत किया गया था. जम्मू कश्मीर पुलिस ने एक ट्वीट में कहा, ‘यह स्पष्ट किया जाता है कि डीएसपी देविंदर सिंह को गृह मंत्रालय से कोई बहादुरी पदक नहीं दिया गया था, जैसा कि कुछ मीडिया संस्थानों और लोगों ने खबरें दी हैं. उन्हें केवल 2018 के स्वतंत्रता दिवस पर पूर्व जम्मू कश्मीर राज्य द्वारा उनकी सेवा के लिए बहादुरी पदक दिया गया था.' 

आतंकवादियों से क्या नाता रहा डीएसपी देविंदर सिंह का?

सिंह हाइजैक रोधी दस्ते में पुलिस उपाधीक्षक के पद पर तैनात थे. पुलिस और खुफिया विभाग के अधिकारियों की एक टीम उनसे पूछताछ कर रही है. श्रीनगर हवाई अड्डे पर उनके कार्यालय को भी सील कर दिया गया है. बता दें, दविंदर सिंह को पिछले वर्ष 15 अगस्‍त को राष्‍ट्रपति पुलिस मेडल से सम्‍मानित किया गया था. दविंदर सिंह और नवीद बाबू की गिरफ्तारी और पूछताछ के बाद पुलिस ने श्रीनगर और दक्षिण कश्‍मीर में कई जगहों पर छापे मारे और भारी मात्रा में हथियार और गोलाबारूद बरामद किया जिसे डीसीपी व अन्‍य आतंकियों ने छुपा रखा था.

VIDEO: रवीश कुमार का प्राइम टाइम : आतंकी को ले जाने वाले DSP Devinder के राज़ कभी खुलेंगे?

(हेडलाइन के अलावा, इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है, यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Jammu Kashmir, Jammu Kashmir Police, Davinder Singh
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com