उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री नारायण दत्त तिवारी के पुत्र एवं अपने पति रोहित शेखर तिवारी की हत्या के आरोप में गिरफ्तार अपूर्वा शुक्ला तिहाड़ जेल में टैरो कार्ड रीडिंग सीख रही है. जेल सूत्रों ने यह जानकारी दी. तिहाड़ जेल में करीब डेढ़ वर्षों से कक्षाएं संचालित कर रही डॉ. प्रतिभा सिंह ने बताया कि जेल में कार्ड रीडिंग सत्र सप्ताह में दो बार मंगलवार और शुक्रवार को दो घंटे के लिए होते हैं. उन्होंने बताया कि अपूर्वा आगे की पंक्ति में बैठती है.
सिंह ने कहा, ‘अपूर्वा ने शुरुआत में मुझसे सम्पर्क किया. हमने अभी तक सात कक्षाएं पूरी की हैं. अपूर्वा कक्षा में हमेशा मौजूद रहने का पूरा प्रयास करती है. एक बार अदालत में सुनवायी के चलते उसकी कक्षा छूट गई थी और उसे इसका अफसोस हुआ था.'
-
NDTV World Summit 2026: PM मोदी समेत शामिल होंगे ये बड़े दिग्गज, जानिए क्या कुछ होगा खास? -
NDTV World Summit 2026: दिल्ली में दो दिन दुनिया के दिग्गजों का महामंथन -
NDTV World Summit 2026 का काउंटडाउन शुरू, एक मंच पर जुटेंगे दुनिया के दिग्गज -
NDTV World Summit 2026: 22-23 अक्टूबर को फिर सजेगा दुनिया के दिग्गजों का महामंच, देखिए पहली झलक -
दुनिया की सबसे असरदार और सबसे दमदार आवाजों के साथ लौट रहा है NDTV World Summit, देखिए सिर्फ NDTV पर -
NDTV World Summit 2026: AI, कूटनीति और अर्थव्यवस्था पर चर्चा, आज एक मंच पर जमा होंगे दुनिया के दिग्गज -
भारत की आर्थिक बढ़त से मानवता पर AI के खतरों तक, NDTV World Summit 2026 के दूसरे दिन किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया की पहली AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड होंगी शामिल, कृति सेनन भी बनेंगी हिस्सा -
डिजिटल इकोनॉमी, एनर्जी, ग्लोबल ट्रेड... NDTV World Summit में पहले दिन किन-किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया भर में कैसे बदल रहा है भारतीय खाने का स्वाद? वीर सांघवी बताएंगे देसी शेफ्स का ज
अपूर्वा को 14 दिन की न्यायिक हिरासत, जेल में पढ़ी-लिखी महिलाओं के साथ रखने की मांग खारिज
उन्होंने कहा कि 36 वर्षीय अपूर्वा टैरो कार्ड रीडिंग पांच...छह वर्षों से सीखना चाह रही थी लेकिन किसी ना किसी कारण से नहीं सीख पा रही थी. वह इसे सीखने में काफी रूचि ले रही है. शिक्षिका ने कहा कि हत्या की आरोपी अपूर्वा शांत रहती है.
कौन है रोहित शेखर की पत्नी अपूर्वा? लखनऊ में हुआ था प्यार... शादी के बाद ऐसे आई दरार
साथ ही जेल सूत्रों ने बताया कि अपूर्वा जेल में महिला प्रकोष्ठ में कैद है और अपने पति का कथित तौर पर गला घोंटने को लेकर उसमें अफसोस की कोई भावना नहीं दिखती है. गौरतलब है कि रोहित शेखर की 15 अप्रैल की रात हत्या कर दी गई थी.
VIDEO: रोहित शेखर की पत्नी अपूर्वा 14 दिन की न्यायिक हिरासत में
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं