इंडियन स्पेस रिसर्च ऑर्गनाइजेशन (ISRO) के प्रमुख के. सिवन ने बुधवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस करके जानकारी दी कि सरकार ने चंद्रयान-3 की मंजूरी दे दी है, जिसकी परियोजना पर काम जारी है. उन्होंने यह भी बताया कि इसे अगले साल 2021 में लॉन्च किया जा सकता है. इसरो प्रमुख ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कहा, ''हमने चंद्रयान-2 पर अच्छी प्रगति की है, भले ही हम सफलतापूर्वक लैंड नहीं कर सके, ऑर्बिटर अभी भी काम कर रहा है, इसके अगले 7 वर्षों के लिए विज्ञान डेटा का उत्पादन करने के लिए कार्य किया जा रहा है.''
Indian Space Research Organisation Chief K Sivan: Government has approved Chandrayan-3, the project is ongoing. pic.twitter.com/KcJVQ1KHG7
— ANI (@ANI) January 1, 2020
-
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India -
PM Modi Speech: UN को लेकर NDTV World Summit के मंच पर बड़ी बात बोले पीएम मोदी | NDTV India -
'मौजूदा चुनौतियों के सामने संयुक्त राष्ट्र की सीमाएं साफ दिख रही हैं', NDTV World Summit में बोले PM मोदी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर पहुंचे PM Modi! | Breaking News -
भारत क्या पाकिस्तान से अच्छे संबंध चाहता है? NDTV World Summit में जयशंकर का जवाब -
रील देखने की लत से बचाएगी ये माइक्रो साधना, NDTV World Summit में स्वामी सर्वप्रियानंद ने बताया -
आमिर खान और अमिताभ बच्चन के फैन हैं स्वामी सर्वप्रियानंद, ‘हनुमान अंश’ देखने की जताई इच्छा -
NDTV World Summit 2026 में पहुंचे PM Modi, थोड़ी देर में होगा संबोधन -
कौन सी वेबसीरीज देख रहे विदेश मंत्री S Jaishankar, वर्ल्ड समिट में बताया
गौरतलब है कि जानकारी के मुताबिक ISRO ने विक्रम साराभाई स्पेस सेंटर के निदेशक एस. सोमनाथ की अगुवाई में एक उच्च स्तरीय समिति गठित की गई थी, जो प्रस्तावित चंद्रयान-3 (Chandrayaan-3) के बारे में एक रिपोर्ट तैयार करेगी. एक वरिष्ठ अधिकारी ने समाचार एजेंसी पीटीआई को बताया था कि पैनल की रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है. समिति को अगले साल के अंत से पहले मिशन तैयार करने के लिए एक दिशा-निर्देश दिया गया है.
आपको बता दें कि बीते दिनों ही इसरो प्रमुख के. सिवन ने कहा था कि चंद्रयान-दो के साथ चंद्रमा पर फतह हासिल करने की देश की कोशिशों की दास्तान खत्म नहीं हो गयी हैं और अंतरिक्ष एजेंसी निकट भविष्य में सॉफ्ट लैंडिंग का प्रयास करेगी.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं