विज्ञापन
This Article is From Apr 01, 2018

महबूबा की प्रधानमंत्री से गुजारिश, पाकिस्तान के साथ बातचीत शुरू हो

जम्मू कश्मीर की मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से अनुरोध किया कि पाकिस्तान के साथ यथाशीघ्र बातचीत की प्रक्रिया शुरू की जाये.

महबूबा की प्रधानमंत्री से गुजारिश, पाकिस्तान के साथ बातचीत शुरू हो
महबूबा मुफ्ती की फाइल फोटो
  • शांति की कुंजी पड़ोसी देश के पास है
  • कश्मीरी पंडितों द्वारा आयोजित कार्यक्रम में महबूबा मुफ्ती ने कहा
  • सुलह ही वह मंत्र है जिसे हमें अनुसरण करने की जरूरत है
नई दिल्ली: जम्मू कश्मीर की मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से अनुरोध किया कि पाकिस्तान के साथ यथाशीघ्र बातचीत की प्रक्रिया शुरू की जाये क्योंकि‘ शांति की कुंजी’ पड़ोसी देश के पास है.

इस वजह से सचिन तेंदुलकर की मुरीद हुईं मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती सईद!

कश्मीरी पंडितों के एक समूह द्वारा आयोजित कार्यक्रम में बोलते हुए महबूबा ने कहा कि युद्ध कभी विकल्प नहीं है. मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘ सुलह ही वह मंत्र है जिसे हमें अनुसरण करने की जरूरत है और इसलिए मैं मोदीजी से गुजारिश करती हूं कि वह पाकिस्तान के साथ बातचीत करें.’’ 

उन्होंने कहा कि हमें पड़ोसी मुल्क से यह भरोसा लेने की जरूरत है कि वे अपनी जमीन का इस्तेमाल भारत के खिलाफ नहीं करेंगे. आखिरकार हम सभी यह जानते हैं शांति बहाल करना पाकिस्तान के हाथ में है.

 
लेखक के बारे में
img
ख़बर न्यूज़ डेस्क
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Mehbooba Mufti, PM Narendra Modi, Pakistan
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com