विज्ञापन
This Article is From Jun 19, 2018

इंडिगो की जयपुर-मुंबई फ्लाइट को मिली बम से उड़ाने की धमकी, जांच में जुटे अधिकारी

इंडिगो की जयपुर-मुंबई फ्लाइट को फोन पर बम से उड़ाने की धमकी मिली है.

इंडिगो की जयपुर-मुंबई फ्लाइट को मिली बम से उड़ाने की धमकी, जांच में जुटे अधिकारी
प्रतीकात्मक तस्वीर
मुंबई: इंडिगो की जयपुर-मुंबई फ्लाइट को बम से उड़ाने की धमकी मिली है. इस धमकी के बाद से अधिकारियों में हड़कंप मच गया है. बताया जा रहा है कि आज तड़के सुबह इंडिगो के कॉल सेंटर पर फोन से जयपुर-मुंबई फ्लाइट को बम से उड़ाने की धमकी मिली. हालांकि, इसके बाद संबंधित सुरक्षा विभाग के अधिकारी जांच में जुट गये हैं.  इंडिगो ने अपने आधिकारिक बयान में कहा कि हमने तुरंत मामले को बम धमकी आकलन समिति (बीटीएसी) को सूचित किया और सभी सुरक्षा प्रोटोकॉल का पालन किया. संबंधित अधिकारियों ने जांच की और कॉल को विशिष्ट बम खतरे के रूप में घोषित कर दिया. अधिकारियों की मंजूरी के बाद ही परिचालन को सामान्य के रूप में फिर से शुरू किया जाएगा.
 
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
IndiGo, Indigo Flight
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com