विज्ञापन
This Article is From Jul 28, 2016

इंडिगो की फ्लाइट में यात्री ने किया हंगामा, खाना लाने की गाड़ी पर चढ़ा, मुंबई में हुई इमरजेंसी लैंडिंग

इंडिगो की फ्लाइट में यात्री ने किया हंगामा, खाना लाने की गाड़ी पर चढ़ा, मुंबई में हुई इमरजेंसी लैंडिंग
प्रतीकात्मक फोटो
मुंबई: दुबई से कोझिकोड जाने वाली इंडिगो की फ्लाइट की मुंबई एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग करवाई गई। प्राप्त जानकारी के मुताबिक, एक यात्री ने विमान में चालक दल और साथी यात्रियों के साथ अभद्र व्यवहार किया और वह इस दौरान हिंसक हो गया, जिसकी वजह से विमान की इमरजेंसी लैंडिंग करवानी पड़ी।

एयरलाइन ने स्टेटमेंट जारी कर कहा कि यात्री ने अचानक क्रू के साथ अभद्र व्यवहार शुरू कर दिया और खाना लाने के लिए इस्तेमाल होने वाली टेबल पर चढ़ गया। धीरे-धीरे उसका हंगामा बढ़ता गया।

चालक दल ने विनम्रता से हंगामा मचा रहे यात्री को खाना लाने की गाड़ी से उतरने का अनुरोध किया। वह उतरा और अचानक हिंसक हो गया। अब उसने साथी पैसेंजरों को परेशान करना शुरू कर दिया।

इसके बाद विमान के कैप्टन ने तुरंत एयर ट्रैफिक कंट्रोल से संपर्क किया और ग्राउंड सिक्योरिटी स्टाफ को इससे संबंधित जानकारी दी। मुंबई में विमान की 9.15 मिनट पर लैंडिंग करवाई गई। इस शख्स को पुलिस को सौंप दिया गया।

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
दुबई, इंडिगो, इमरजेंसी लैंडिंग, Dubai, Indigo, Emergency Landing