8 years ago
विशाखापटनम:
फुल पैसा वसूल... भारत और वेस्टइंडीज (India vs West Indies) के बीच विशाखापट्टनम में खेले गए दूसरे वनडे मैच में इन्हीं शब्दों में बयां किया जा सकता है. इस मैच में न टीम इंडिया जीती और न ही वेस्टइंडीज, आखिरकार जीता क्रिकेट का खेल और इसका गेंद-दर-गेंद हावी होता रोमांच. मैच में विराट कोहली ( नाबाद 157 रन, 129 गेंद, 13 चौके और चार छक्के) के रिकॉर्ड से भरपूर शतक की बदौलत टीम इंडिया ने जब 50 ओवर में 6 विकेट खोकर 321 रन का स्कोर बनाया था तो लगा था कि विराट ब्रिगेड इस मैच को आसानी से जीत लेगी. लेकिन वेस्टइंडीज के बल्लेबाजों ने शिमरॉन हेतमायर और शाई होप की अगुवाई में जबर्दस्त पलटवार किया. जहां होप ने शतक जमाया, वहीं हेतमायर ने 94 रन (64 गेंद, चार चौके और सात छक्के)की धमाकेदार पारी खेली. इन दोनों बल्लेबाजों के जबर्दस्त प्रदर्शन की बदौलत इंडीज टीम ने जीत की ओर कदम बढ़ा दिए थे. लेकिन हेतमायर के आउट होने के बाद अन्य बल्लेबाज शाई होप को सहयोग नहीं दे पाए और आखिरकार 50 ओवर में टीम 7 विकेट पर 321 रन ही बना पाई.
शाई होप ने पारी की आखिरी गेंद पर उमेश यादव को चौका जमाकर मैच को टाई करने में अहम येागदान दिया. विराट कोहली के 37वें वनडे शतक और कई रिकॉर्ड से भरा यह मैच आखिरकार टाई समाप्त हुआ. इससे पहले भारतीय टीम ने मैच में टॉस जीतकर पहले बैटिंग का फैसला किया था. पहले बैटिंग करते हुए विराट ने वेस्टइंडीज के खिलाफ न सिर्फ लगातार शतक जमाया बल्कि इस एक ही पारी के जरिये कई रिकॉर्ड अपने नाम कर लिए. उन्होंने वनडे में अपने 10 हजार रन पूरे किए, होमग्राउंड पर चार हजार रन पूरे करने की उपलब्धि हासिल की और कैलेंडर ईयर में 11वीं पारी में ही 1000 रन का आंकड़ा छू लिया.