जम्मू-कश्मीर के पुलवामा आतंकी हमले के बाद भारत ने आंतकवादियों को मुंहतोड़ जवाब दिया है. भारत ने एलओसी पार जाकर जैश-ए-मोहम्मद के आतंकी कैंपों पर हमला बोला और उसके तीन मुख्य आतंकी कैंपों (Jaish-e-Mohammed Terrorist Camp) को तबाह कर दिया. बताया जा रहा है कि भारतीय वायुसेना (Indian air force) ने इस हमले में करीब 1000 किलो बम का इस्तेमाल किया. जैश के तीन कैंपों को पूरी तरह से तबाह कर दिया गया है. बताया जा रहा है कि भारतीय वायुसेना ने इस बड़े हमले को अंजाम दिया और जैश-ए-मोहम्मद के कई कैंपों को तबाह कर दिया. बताया जा रहा है कि हमला पूरी तरह से सफल रहा है. भारतीय वायुसेना के सूत्रों ने भी इस बात की पुष्टि की है कि भारतीय वायुसेना के मिराज विमान ने एलओसी पार कर आतंकी कैंपों को निशाना बनाया. बताया जा रहा है कि मिराज के 12 विमानों ने आतंकी कैंपों पर हमला बोला. भारतीय वायुसेना की इस कार्रवाई पर राहुल गांधी ने भी ट्वीट कर पायलटों को सलाम किया है.