Coronavirus Update: पिछले 24 घंटे में कोरोना के 14,623 नए केस सामने आए और 197 लोगों की मौत हुई.. रिकवरी रेट की बात करें तो यह 98.15% है जो कि मार्च 2020 से ज्यादा है. पिछले 24 घंटे में 19,446 लोग कोरोना से ठीक हुए. टोटल रिकवरी की बात करें तो 3,34,78,247 लोग ठीक हो चुके हैं. भारत में सक्रिय मामलों की संख्या 1,78,098 है जो कि पिछले 229 दिनों में सबसे कम है. वीकली पोजिटिविटी रेट 1.34% है जो कि पिछले 117 दिनों से 3 प्रतिशत से नीचे है. डेली पोजिटिविटी रेट 1.10% है जो कि पिछले 51 दिनों से 3 प्रतिशत से नीचे है. पिछले 24 घंटे में 41,36,142 वैक्सीनेशन हुआ. अब तक कुल 99,12,82,283 वैक्सीनेशन हो चुका है.
महाराष्ट्र में 24 घंटों में कोविड-19 के 1,638 नए मामले, 49 मरीजों की गई जान
महाराष्ट्र में मंगलवार को कोविड-19 के 1,638 नए मामले सामने आने के साथ कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 65,94,820 हो गई जबकि 49 और रोगियों की मौत होने से मृतकों की तादाद 1,39,865 तक पहुंच गई है. राज्य के स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी. इस अधिकारी के मुताबिक, राज्य में बीते 24 घंटे में 2,791 रोगियों के संक्रमण से उबरने की पुष्टि हुई है जिसके बाद संक्रमण मुक्त होने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 64,24,547 हो गई है. महाराष्ट्र में कोविड-19 के उपचाराधीन रोगियों की संख्या 26,805 हो गयी है. संक्रमण से ठीक होने की दर 97.42 प्रतिशत हो गयी है जबकि मृत्यु दर 2.12 प्रतिशत बनी हुई है.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
दिल्ली में 36 नए केस और एक मरीज की मौत
दिल्ली में मंगलवार को जारी आंकड़ों के मुताबिक- पिछले 24 घंटों के दौरान कोरोना के 36 नए मामले दर्ज हुए हैं जबकि इस अवधि में एक शख्स की कोरोना संक्रमण से मौत हुई है. इसके साथ ही दिल्ली में कोरोना से मौत का कुल आंकड़ा 25,090 पहुंच गया है. कोरोना संक्रमण दर यहां 0.06 फीसदी है. दिल्ली में सक्रिय मरीजों की संख्या 322 है, इसमें से होम आइसोलेशन में 103 मरीज हैं.सक्रिय कोरोना मरीजों की दर 0.022 फीसदी जबकि रिकवरी दर 98.23 फीसदी है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं