Coronavirus Updates : देश में कोरोनावायरस की दूसरी लहर ने तबाही मचा रखी है. गुरुवार यानी 15 अप्रैल को देश में पहली बार कोविड के नए मामले दो लाख के पार पहुंच गए हैं. यानी कि देश में पहली बार एक दिन में कोविड के दो लाख से ज्यादा मरीज मिले हैं. स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक, गुरुवार की सुबह 8 बजे तक पिछले 24 घंटों में देश में 2,00,739 नए कोरोनावायरस मरीज मिले हैं, जिसके साथ देश में कुल कोविड केसों की तादाद 1,40,74,564 हो गई है.
इसके अलावा, पिछले 24 घंटों के दौरान देश में 1,038 मरीज़ों मौत भी हुई है, जिससे कोरोना से मरने वालों की संख्या 1,73,123 हो चुकी है.
-
NDTV World Summit 2026: PM मोदी समेत शामिल होंगे ये बड़े दिग्गज, जानिए क्या कुछ होगा खास? -
NDTV World Summit 2026: दिल्ली में दो दिन दुनिया के दिग्गजों का महामंथन -
NDTV World Summit 2026 का काउंटडाउन शुरू, एक मंच पर जुटेंगे दुनिया के दिग्गज -
NDTV World Summit 2026: 22-23 अक्टूबर को फिर सजेगा दुनिया के दिग्गजों का महामंच, देखिए पहली झलक -
दुनिया की सबसे असरदार और सबसे दमदार आवाजों के साथ लौट रहा है NDTV World Summit, देखिए सिर्फ NDTV पर -
NDTV World Summit 2026: AI, कूटनीति और अर्थव्यवस्था पर चर्चा, आज एक मंच पर जमा होंगे दुनिया के दिग्गज -
भारत की आर्थिक बढ़त से मानवता पर AI के खतरों तक, NDTV World Summit 2026 के दूसरे दिन किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया की पहली AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड होंगी शामिल, कृति सेनन भी बनेंगी हिस्सा -
डिजिटल इकोनॉमी, एनर्जी, ग्लोबल ट्रेड... NDTV World Summit में पहले दिन किन-किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया भर में कैसे बदल रहा है भारतीय खाने का स्वाद? वीर सांघवी बताएंगे देसी शेफ्स का ज
लेकिन आज के आंकड़े जितने डराने वाले हैं, उससे कहीं ज्यादा डराने वाली है संक्रमण के बढ़ने की रफ्तार. देश में जो आखिरी 10 लाख नए केस हैं, वो महज छह दिनों में सामने आए हैं. यानी बीते छह दिनों में देश में कोरोना के 10 लाख नए मरीज मिले हैं. यहां यह बता दें कि कोरोना के प्रसार के साथ पिछले साल पहले 10 लाख केस सामने आने में 169 दिन लगा था, सोचिए. लेकिन आज की तारीख में 10 लाख केस छह दिन में ही दर्ज हो जा रहे हैं. आप प्रति 10 लाख केस बढ़ने की अवधि पर नीचे टेबल में आंकड़े देख सकते हैं.
भारत में कोरोना की स्थिति फरवरी में काफी हद तक काबू में आ गई थी. उस दौरान देश में एक दिन में आने वाले मामलों की संख्या 15,000 के आसपास रह रही थी, लेकिन डेढ़ से दो महीन के भीतर संक्रमण की दूसरी लहर ने देश को बुरी तरह से अपने चपेट में ले लिया है.
फिलहाल भारत दुनिया भर में कोरोना के मामलों में दूसरे नंबर पर है. सबसे ज्यादा संक्रमण के मामलों के साथ यूनाइटेड स्टेट्स पहले नंबर पर है. तीसरे नंबर पर ब्राजील है.
| COVID-19 केस 14 मिलियन पार, आखिरी 10 लाख केस सिर्फ 6 दिन में | ||
| COVID-19, यानी कोरोनावायरस से फैलने वाली महामारी का प्रकोप पिछले एक साल से भी अधिक समय से दुनियाभर में आतंक मचाए हुए है... हिन्दुस्तान में इस रोग की चपेट में आने वालों की तादाद पहली बार 10 लाख, यानी 10,00,000 तक पहुंचने में 169 दिन का समय लगा था, लेकिन उसके बाद गति बढ़ती चली गई, और एक वक्त ऐसा आया, जब देश में 10 लाख मामले सिर्फ 11 दिन में जुड़ गए... फिर कोरोनावायरस के नए मामलों की तादाद पहले की तुलना में कुछ कम हुई, और प्रति 10 लाख केस की रफ्तार 65 दिन हो गई, लेकिन यह अब फिर तेज़ी पकड़ती दिख रही है, और अब एक करोड़ 30 लाख केस से एक करोड़ 40 लाख केस तक पहुंचने में सिर्फ छह दिन का समय लगा है, और भारत में कुल एक करोड़ 40 लाख पुष्ट कोविड-19 मामले सामने आने में कुल 441 दिन लगे हैं... | ||
| तिथि | कुल मामले | समय लगा |
|---|---|---|
| 17 जुलाई | 10,03,832 | 169 दिन |
| 7 अगस्त | 20,27,074 | 21 दिन |
| 23 अगस्त | 30,44,940 | 16 दिन |
| 5 सितंबर | 40,23,179 | 13 दिन |
| 16 सितंबर | 50,20,359 | 11 दिन |
| 28 सितंबर | 60,74,702 | 12 दिन |
| 11 अक्टूबर | 70,53,806 | 13 दिन |
| 29 अक्टूबर | 80,40,203 | 18 दिन |
| 20 नवंबर | 90,04,365 | 22 दिन |
| 19 दिसंबर | 1,00,04,599 | 29 दिन |
| 22 फरवरी | 1,10,05,850 | 65 दिन |
| 29 मार्च | 1,20,39,644 | 35 दिन |
| 9 अप्रैल | 1,30,60,542 | 11 दिन |
| 15 अप्रैल | 1,40,74,564 | 6 दिन |
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं