कोरोना के मामले (Coronavirus Cases) बढ़ने के बाद बीएमसी (BMC) ने मरीजों के लिए पर्याप्त बेड का इंतजाम करने के लिए युद्धस्तर पर प्रयास करने शुरू कर दिए हैं. बृहन्मुंबई महानगर पालिका ने शहर में कोरोना मरीजों का इलाज करने वाले चिकित्सा केंद्रों में और अधिक बेड की व्यवस्था करने का फैसला किया है. शनिवार को मुंबई में कोरोना वायरस के रिकॉर्ड 9108 नए मामले सामने आए थे, जो एक दिन में आए संक्रमण के सबसे अधिक मामले हैं. जबकि महाराष्ट्र में कोरोना के एक दिन में रिकॉर्ड 49 हजार से ज्यादा मामले सामने आए थे.
बीएमसी आयुक्त आई एस चहल ने कहा कि हमने एमसीजीएम के तहत आने वाले कोविड-19 स्वास्थ्य देखभाल केंद्रों और कोविड-19 अस्पतालों में पिछले सात दिन में अतिरिक्त 3,000 बिस्तरों की व्यवस्था की है.चहल ने स्पष्ट किया कि कुछ मरीज अपने पसंद के अस्पताल में भर्ती होने का इंतजार करने के कारण गंभीर स्थिति में जा रहे हैं. अगर बीमारी के लक्षण हैं तो मरीजों को तुरंत इलाज के लिए जहां बिस्तर मिलें, वहां भर्ती हो जाना चाहिए, क्योंकि हर जगह इलाज की प्रक्रिया समान है और अब काफी अच्छी व्यवस्था है.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
महाराष्ट्र में कोरोनावायरस (Coronavirus) के नए मामलों में उछाल के बीच राज्य सरकार ने रविवार को कई अहम फैसले किए. मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में महाराष्ट्र में सोमवार से नाइट कर्फ्यू लगाने का फैसला किया गया है. कोरोना को रोकने के लिए सख्त नियम बनाए गए हैं, जिसे कल शाम 8 बजे से लागू किया जाएगा. रात 8 से सुबह 7 बजे तक कर्फ्यू रहेगा और दिन भर धारा 144 लागू रहेगी, जिसके तहत 5 से ज़्यादा लोग जमा नहीं होंगे. इसके साथ ही वीकेंड पर लॉकडाउन रहेगा. शुक्रवार रात 8 बजे से सोमवार सुबह 7 बजे तक स्ट्रिक्ट लॉकडाउन रहेगा.
(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं