देश में कोरोनावायरस (Coronavirus) के मामलों में तेजी के बीच आर्थिक राजधानी मुंबई में शनिवार को कोविड-19 के अब तक के सर्वाधिक मामले दर्ज किए गए. महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 9,000 से ज्यादा नए मामले सामने आए हैं. यह महाराष्ट्र में एक दिन में कोरोना के सबसे ज्यादा मामले हैं. इससे पहले, शुक्रवार को शहर में 8,832 मामले दर्ज किए गए थे. वहीं, बीते 24 घंटे में 27 लोगों की वायरस की वजह से जान चली गई है. बीएमसी की ओर से यह जानकारी दी गई है.
बीएमसी के मुताबिक, पिछले 24 घंटे में 9,090 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए हैं. साथ ही 5,322 लोग स्वस्थ हुए. इसी के साथ शहर में अब तक 3,66,365 मरीज कोरोना को हराने में कामयाब रहे हैं. कोरोना रिकवरी रेट (Recovery Rate) फिसलकर 83 प्रतिशत पर आ गया है. मुंबई में वर्तमान में 62,187 लोगों का इलाज चल रहा है.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
महाराष्ट्र सरकार ने एक बयान में कहा कि कोरोना के मामले दो गुने होने की रफ्तार 44 दिन हो गई है जबकि वृद्धि दर 1.54 प्रतिशत पर है. मृतकों में से 21 लोगों में पहले से ही अन्य बीमारियां थी. 40 साल के कम उम्र के सिर्फ एक शख्स की मौत हुई है जबकि 19 लोग 60 साल से ऊपर के थे और सात लोग 40 से 60 वर्ष के बीच थे.
READ ALSO: महाराष्ट्र में कोरोनावायरस के करीब 50 हजार मामले, एक दिन में 277 मौतें हुईं
इस बीच, कोरोना से सर्वाधिक प्रभावित राज्य महाराष्ट्र में एक दिन में कोरोनावायरस के 49,447 नए मामले आए हैं और 277 लोगों की मौत हुई है. यह एक दिन में आए कोरोना मामलों का अब तक का सबसे आंकड़ा है. महाराष्ट्र में कोरोना के कुल मामले बढ़कर 29,53,523 (करीब 30 लाख) तक पहुंच गए हैं.
वीडियो: दिल्ली के सेंट स्टीफेंस कॉलेज के 17 छात्र और स्टाफ मिला कोरोना पोजिटिव
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं