बीजेपीशासित मध्य प्रदेश में भी 1 मई से 18 साल से अधिक उम्र के लोगों के कोविड वैक्सीनेशन नहीं हो पाएगा. मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि प्रदेश में 1 मई से 18 वर्ष से अधिक आयु वाले व्यक्तियों का कोरोना वैक्सीनेशन अभियान प्रारंभ किया जाना था. परंतु वैक्सीन निर्माता कंपनियों से वैक्सीन प्राप्त नहीं होने के कारण यह अभियान 1 मई से प्रारंभ नहीं किया जा सकेगा. मध्य प्रदेश में 3 मई को वैक्सीन के डोज मिलने की संभावना है, इसके अनुसार ही वैक्सीनेशन कार्य किया जाएगा. मध्य प्रदेश के कई शहरों में लॉकडाउन जैसी कड़ी पाबंदियां लागू की गई हैं.
MP : ऑक्सीजन की कमी से जूझ रहे अस्पताल, सरकार ने कहा- दिल्ली बात कर रहे हैं
चौहान ने कहा कि 45 वर्ष से अधिक उम्र वाले व्यक्तियों के वैक्सीनेशन का कार्य निरंतर जारी रहेगा. मुख्यमंत्री शुक्रवार को अपने निवास पर वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से प्रदेश में कोरोना टीकाकरण कार्य की समीक्षा कर रहे थे। वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में मुख्य सचिव इकबाल सिंह बैंस, अपर मुख्य सचिव स्वास्थ्य श्री मोहम्मद सुलेमान तथा सभी संबंधित उपस्थित थे. चौहान ने कहा कि कोरोना का टीका 18 वर्ष से अधिक उम्र वाले व्यक्तियों को भी निशुल्क लगाया जाएगा. जैसे-जैसे निर्माता कंपनियों से वैक्सीन के डोज़ प्राप्त होंगे, वैसे वैसे टीकाकरण किया जाएगा.
-
NDTV World Summit 2026: PM मोदी समेत शामिल होंगे ये बड़े दिग्गज, जानिए क्या कुछ होगा खास? -
NDTV World Summit 2026: दिल्ली में दो दिन दुनिया के दिग्गजों का महामंथन -
NDTV World Summit 2026 का काउंटडाउन शुरू, एक मंच पर जुटेंगे दुनिया के दिग्गज -
NDTV World Summit 2026: 22-23 अक्टूबर को फिर सजेगा दुनिया के दिग्गजों का महामंच, देखिए पहली झलक -
दुनिया की सबसे असरदार और सबसे दमदार आवाजों के साथ लौट रहा है NDTV World Summit, देखिए सिर्फ NDTV पर -
NDTV World Summit 2026: AI, कूटनीति और अर्थव्यवस्था पर चर्चा, आज एक मंच पर जमा होंगे दुनिया के दिग्गज -
भारत की आर्थिक बढ़त से मानवता पर AI के खतरों तक, NDTV World Summit 2026 के दूसरे दिन किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया की पहली AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड होंगी शामिल, कृति सेनन भी बनेंगी हिस्सा -
डिजिटल इकोनॉमी, एनर्जी, ग्लोबल ट्रेड... NDTV World Summit में पहले दिन किन-किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया भर में कैसे बदल रहा है भारतीय खाने का स्वाद? वीर सांघवी बताएंगे देसी शेफ्स का ज
मुख्यमंत्री चौहान ने निर्देश दिए कि कोरोना संक्रमण के मद्देनजर वैक्सीनेशन के लिए नए केंद्र स्थापित किए जाएं, अस्पतालों में वैक्सीनेशन कार्य नहीं किया जाए. मध्य प्रदेश में कोरोना वेक्सीन के 28 अप्रैल तक 80 लाख 66 हजार 980 डोज़ लगाए गए हैं, जिनमें से 70 लाख 19 हज़ार 763 फर्स्ट तथा 10 लाख 47 हज़ार 217 सेकंड डोज़ लगाए गए हैं. कोरोना वैक्सीन के स्वास्थ्य कर्मियों को 753333, फ्रंट लाइन वर्कर्स को 654268, 45 वर्ष से 59 वर्ष के बीच के व्यक्तियों को 3326172 तथा 60 वर्ष से अधिक उम्र के व्यक्तियों को 3333207 डोज लगाए गए हैं.
गौरतलब है कि केंद्र सरकार ने 18 साल से अधिक उम्र के सभी लोगों के लिए कोरोना टीकाकरण कार्यक्रम खोल दिया है. इसके लिए कोविन पोर्टल पर करोड़ों की संख्या में रजिस्ट्रेशन भी हो गए हैं. हालांकि राज्यों के पास टीके ही उपलब्ध नहीं हैं, जिससे कि वे 18 से 44 आयु वर्ग के लोगों का टीकाकरण शुरू कर पाएं.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं