तृणमूल कांग्रेस के सांसद अभिषेक बनर्जी की पत्नी रुजिरा बनर्जी (Rujira Banerjee) को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के समक्ष पेश नहीं हुईं. रुजिरा को बुधवार को केंद्रीय जांच एजेंसी ने पेश होने को कहा था. टीएमसी सांसद अभिषेक बनर्जी (Trinamool Congress MP Abhishek Banerjee) की पत्नी ने ईडी को भेजे जवाब में कहा है कि वो दो छोटे बच्चों की मां हैं, लिहाजा कोरोना महामारी के इस दौर के बीच उन्हें दिल्ली यात्रा से छूट दी जाए. ईडी ने कोयला तस्करी केस से जुड़े हवाला मामले में रुजिरा को समन कर पेश होने को कहा था.
अभिषेक बनर्जी की पत्नी से सीबीआई पूछताछ के बीच CM ममता बनर्जी पहुंचीं भतीजे के घर
इस मामले में ईडी ने टीएमसी महासचिव अभिषेक बनर्जी की पत्नी को कुछ दिनों पहले समन जारी कर 1 सितंबर को पेश होने का निर्देश दिया था. जबकि अभिषेक बनर्जी को 6 सितंबर को एजेंसी के समक्ष नई दिल्ली में बुलाया गया है. रुजिरा ने कहा, वह दो छोटे बच्चों की मां हैं और कोरोना महामारी के दौरान अकेले यात्रा करना उनके और उनके बच्चों के लिए जोखिम भरा हो सकता है. यह मेरे लिए सुविधाजनक होगा अगर आप मुझे कोलकाता में पेश होने को कहें. आपका कार्यालय भी कोलकाता में ही है और मैं भी कोलकाता में ही हूं. यह पत्र ईडी को 31 अगस्त को भेजा गया था.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
दरअसल, प्रवर्तन निदेशालय ने कोयला के अवैध खनन और चोरी के मामले में मनी लांड्रिंग का एक केस दर्ज कर जांच शुरू की थी. इसमें नेताओं और नौकरशाहों की मिलीभगत का आरोप लगाया गया है. सीबीआई ने इसी मामले में रुजिरा से 23 फरवरी को पूछताछ की थी. यह पूछताछ पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के पहले कोलकाता में हुई थी. इस मामले में रुजिरा की बहन और परिवार के अन्य सदस्यों से भी जवाब तलब हुआ था.
गौरतलब है कि अभिषेक बनर्जी पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के भतीजे हैं. उन्होंने केंद्रीय एजेंसियों के इस मामले को कई बार राजनीति से प्रेरित बताया है. अभिषेक ने हाल ही में एक कार्यक्रम में कहा था कि वो ऐसी जांच से नहीं डरते और बीजेपी का किसी भी मंच पर सामना करने को तैयार हैं.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं