विज्ञापन
This Article is From Feb 05, 2013

हरियाणा : नाबालिग को बलात्कार के बाद छत से फेंका

लड़की के परिवारवालों का कहना है कि आरोपी की भाभी ने लड़की को चाय पर बुलाया था और चाय में नशीला पदार्थ मिलाकर उसे बेहोश कर दिया।
पानीपत: हरियाणा के पानीपत में एक नाबालिग से बलात्कार का मामला सामने आया है। बलात्कार के बाद आरोपी ने लड़की की हत्या करने की कोशिश की और फिर उसे छत से नीचे फेंक दिया। इस हादसे में लड़की को पैरेलाइसेस हो गया है।

मामला सितंबर 2012 का है। लड़की के परिवारवालों का कहना है कि आरोपी की भाभी ने लड़की को चाय पर बुलाया था और चाय में नशीला पदार्थ मिलाकर उसे बेहोश कर दिया। इसके बाद आरोपी ने उसके साथ बलात्कार किया और छत से फेंक दिया। छत से गिरने की वजह से लड़की की रीढ़ की हड्डी पर चोट लगी थी, जिसके बाद उसके दोनों पैरों ने काम करना बंद कर दिया है। हादसे के बाद से ही लड़की कुछ बोल नहीं पा रही है और उसे इलाज के लिए रोहतक के पीजीआई में रेफर किया गया है।

वहीं पुलिस ने अब जाकर बलात्कार का मामला दर्ज किया है, लेकिन आरोपी उसकी गिरफ्त से फरार है।
लेखक के बारे में
img
NDTVIndia
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
हरियाणा में बलात्कार, बलात्कार, रेप के बाद छत से फेंका, Rape In Haryana, Rape, Panipat Rape
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com