विज्ञापन
This Article is From Oct 24, 2019

हरियाणा विधानसभा चुनाव रिजल्ट 2019: CM खट्टर को BJP आलाकमान ने दिल्ली किया तलब, अमित शाह ने छोड़ा ITBP का कार्यक्रम

अमित शाह 58वीं रेजिंग डे परेड के अवसर पर ग्रेटर नोएडा में सूरजपुर के लखनावली स्थित आईटीबीपी 39 बटालियन कैंप जाने वाले थे. वहां वह आईटीबीपी के 35 वीर जवानों और अफसरों को सम्मानित करने वाले थे.

Also Read in
हरियाणा विधानसभा चुनाव रिजल्ट 2019: CM खट्टर को BJP आलाकमान ने दिल्ली किया तलब, अमित शाह ने छोड़ा ITBP का कार्यक्रम
हरियाणा CM मनोहर लाल खट्टर.
  • सीएम खट्टर को बीजेपी आलाकमान ने दिल्ली किया तलब
  • अमित शाह ने छोड़ा ITBP का कार्यक्रम
  • सियासी गलियारों में हलचल तेज
नई दिल्ली:

हरियाणा विधानसभा चुनाव के रुझानों में भाजपा को नुकसान होते देख पार्टी आलाकमान ने हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर को दिल्ली तलब किया है. खट्टर अब करनाल की जगह दोपहर दो बजे दिल्ली आएंगे. दिल्ली में वह भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह और कार्यकारी अध्यक्ष जेपी नड्डा से मुलाकात करेंगे. वहीं, गृहमंत्री और भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने अपना आईटीबीपी का कार्यक्रम भी छोड़ दिया. बता दें, अमित शाह 58वीं रेजिंग डे परेड के अवसर पर ग्रेटर नोएडा में सूरजपुर के लखनावली स्थित आईटीबीपी 39 बटालियन कैंप जाने वाले थे. वहां वह आईटीबीपी के 35 वीर जवानों और अफसरों को सम्मानित करने वाले थे.

वहीं, अगर हरियाणा विधानसभा चुनाव के रुझानों की बात करें तो भाजपा को कांग्रेस कड़ी टक्कर देते हुए दिख रही है. पिछली बार 90 में से 47 सीट जीतने वाली भाजपा अभी 42 सीटों पर आगे बनी हुई है. वहीं कांग्रेस 27 सीटों पर आगे बनी हुई है. ऐसे में दुष्यंत चौटाला की पार्टी जेजेपी से कांग्रेस ने समर्थन के लिए संपर्क किया है. सूत्रों के मुताबिक कांग्रेस ने जेजेपी को डिप्टी सीएम पद का ऑफर दिया है. वहीं, जेजेपी के नेता दुष्यंत चौटाला का कहना है कि उनकी पार्टी नई सरकार बनाने में अहम भूमिका निभाने वाली है. उन्होंने कहा कि राज्य में अगर किसी पार्टी को बहुमत नहीं मिलता है तो उनकी पार्टी नई सरकार बनाने में एक अहम भूमिका निभाएगी.

Election Results 2019: हरियाणा में अब दुष्यंत चौटाला के हाथ सत्ता की चाभी?

साथ ही चौटाला ने कहा कि हम परिणाम आने के बाद ही तय करेंगे की हमें बीजेपी के साथ जाना है या कांग्रेस के साथ या फिर विपक्ष में बैठना है. हमारी पार्टी ने जाति और पार्टी लाइन से ऊपर उठकर काम किया है. हम राज्य में 75 फीसदी युवाओं को नौकरी देने, किसानों को सही कीमत , और महिलाओं सुरक्षा पर प्राथमिकता से काम चाहते हैं. 

हरियाणा चुनाव परिणाम 2019: कांग्रेस ने समर्थन के लिए किया JJP से संपर्क, डिप्टी CM पद का दिया ऑफर- सूत्र

VIDEO: Election Results 2019: हरियाणा विधानसभा की चाबी जेजेपी के हाथ में: दुष्यंत

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
CM Manohar Lal Khattar, Haryana Elections 2019
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com