विज्ञापन
This Article is From Apr 19, 2017

पणजी से चुनाव लड़ना चाहते हैं गोवा के मुख्यमंत्री मनोहर पर्रिकर

पणजी से चुनाव लड़ना चाहते हैं गोवा के मुख्यमंत्री मनोहर पर्रिकर
पूर्व केंद्रीय रक्षामंत्री मनोहर पर्रिकर ने मार्च में ही गोवा के मुख्यमंत्री पद का कार्यभार संभाला था...
पणजी: भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने बुधवार को कहा है कि वह गोवा में अपने दो विधायकों से 'विचार-विमर्श' कर रही है, ताकि मुख्यमंत्री मनोहर पर्रिकर के लिए राज्य विधानसभा की एक सीट रिक्त कराई जा सके.

बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष विनय तेंदुलकर ने कहा, "करकोरम के विधायक निलेश काब्राल और पणजी के विधायक सिद्धार्थ कुनकोलिंकर से बातचीत चल रही है, ताकि यह देखा जा सके कि क्या उनमें से कोई इस्तीफा देने को तैयार है... (मनोहर) पर्रिकर ने पणजी से चुनाव लड़ने में रुचि ज़ाहिर की है, जो उनका परंपरागत गढ़ है..."

पूर्व केंद्रीय रक्षामंत्री मनोहर पर्रिकर ने इसी साल मार्च में विधानसभा चुनाव लड़े बिना गोवा की राजनीति में मुख्यमंत्री के रूप में वापसी की थी. उन्होंने वर्ष 2012 में पणजी निर्वाचन क्षेत्र से चुनाव जीता था, लेकिन रक्षामंत्री बनाए जाने के बाद उन्होंने इस्तीफा दे दिया था.

(इनपुट भाषा से भी)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Manohar Parrikar, Goa CM, Panaji Assembly Seat, Bharatiya Janata Party, BJP
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com