विज्ञापन
This Article is From Dec 21, 2014

जन्मदिन पर लड़की के साथ दोस्तों ने किया कथित गैंगरेप

जन्मदिन पर लड़की के साथ दोस्तों ने किया कथित गैंगरेप
प्रतीकात्मक चित्र
नई दिल्ली:

दिल्ली में शुक्रवार रात 18 साल की एक लड़की के साथ उसके दो दोस्तों ने कथित तौर पर सामूहिक बलात्कार किया। आरोपियों में एक नाबालिग है।

एक आरोपी की पहचान राहुल (20) के रूप में हुई, जबकि नाबालिग आरोपी की उम्र 17 साल है। इन दोनों को पुलिस ने शनिवार सुबह गिरफ्तार कर लिया।

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने पीड़ित की ओर से शिकायत दर्ज कराने के बाद कहा, शुक्रवार को लड़की का 18वां जन्मदिन था। दोनों लड़के उसे जन्मदिन मनाने का लालच देकर अपने कमरे में ले गए और उसके साथ सामूहिक बलात्कार किया।

पीड़ित और दोनों आरोपी पश्चिम बंगाल के जलपाईगुड़ी के रहने वाले हैं तथा वे एक-दूसरे को पहले से जानते हैं। लड़की को चिकित्सा जांच के लिए भेजा गया है। अधिकारी ने कहा कि दोनों आरोपियों को पकड़ लिया गया है और आगे की जांच चल रही है।

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
दिल्ली में रेप, जन्मदिन पर रेप, नाबालिग बलात्कारी, महिलाओं के खिलाफ अपराध, दिल्ली में अपराध, Delhi Rape, Girl Raped On Birthday, Delhi Crime, Crime Against Rape