विज्ञापन
This Article is From Apr 17, 2018

चीन से लेकर पाकिस्‍तान सीमा तक भारतीय वायुसेना कर रही है अब तक का सबसे बड़ा युद्धाभ्‍यास

चीन से लेकर पाकिस्तान सीमा तक भारतीय वायुसेना अब तक सबसे बड़ा युद्धाभ्यास गगन शक्ति कर रही है.

चीन से लेकर पाकिस्‍तान सीमा तक भारतीय वायुसेना कर रही है अब तक का सबसे बड़ा युद्धाभ्‍यास
वायुसेना के युद्धाभ्यास में करीब 1100 विमानों-हेलीकॉप्टरों ने हिस्सा लिया है
  • युद्धाभ्यास में करीब 600 लड़ाकू विमानों को शामिल किया गया है
  • युद्धाभ्यास में करीब 1100 विमानों-हेलीकॉप्टरों ने हिस्सा लिया है
  • अभ्यास का फोकस पाकिस्तान और चीन से लगी सीमा पर कार्रवाई की तैयारी करना है
नई दिल्ली: चीन से लेकर पाकिस्तान सीमा तक भारतीय वायुसेना अब तक सबसे बड़ा युद्धाभ्यास गगन शक्ति कर रही है. मकसद है भले ही फिलहाल युद्ध ना हो रहा हो लेकिन तैयारियों में कोई कसर ना छोड़ी जाए.

पाकिस्तानी सेना प्रमुख को बिपिन रावत का जवाब- सैन्य कार्रवाई से नहीं लगता कि पाक शांति चाहता है

भारतीय वायुसेना का अब तक के सबसे बड़े युद्धाभ्यास में करीब 600 लड़ाकू विमानों के साथ ट्रांसपोर्ट विमान और हेलीकॉप्टर्स को मिला दें तो इस युद्धाभ्यास में करीब 1100 विमानों-हेलीकॉप्टरों ने हिस्सा लिया है. इनमें तेजस, सुखोई 30, मिग, जगुआर, मिराज- सब शामिल हैं. अभ्यास का फोकस पाकिस्तान और चीन से लगी सीमा पर कार्रवाई की तैयारी करना है.

भारत में बनी इंसास राइफल से फायरिंग के बाद बोला अमेरिकी सेना का जवान- यह बहुत अच्छी है

रिटायर एयर कमांडर त्रिलोक चंद ने कहा कि चीन और पाकिस्तान के साथ हालात ठीक नही है अभ्यास उसी के मुताबिक हो रहा है. कही भी ऑपरेशन करना हो कमांडोज तैयार हैं. पैराशूट की मदद से कही भी कार्रवाई कर सकते हैं. आसमान में ही विमान में फ्यूल भरने का भी अभ्यास किया गया. अभ्यास में वायुसेना के सभी ऑपरेशनल कमांड हिस्सा ले रहे है.

विंग कमांडर आयुष रावत ने बताया कि अभ्यास के लिए दो सेनाएं बनाई गई हैं और इलाक़े भी बंटे हुए हैं. यानी बिल्कुल युद्ध की शक्ल में अभ्यास जारी है. इस अभ्यास में वायुसेना में हाल में फाइटर पायलट बनीं तीनों महिलाएं शामिल हैं.

 
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Gagan Shakti 2018, India Largest Maneuvering, China Border, Pakistan Border
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com