विज्ञापन
This Article is From Oct 15, 2015

पाकिस्तान के कब्जे में चार भारतीय बोट, 24 मछुआरे बनाए गए बंधक

पाकिस्तान के कब्जे में चार भारतीय बोट, 24 मछुआरे बनाए गए बंधक
प्रतीकात्मक फोटो
नई दिल्ली: अरब सागर में पोरबंदर के पास चार भारतीय बोट पाकिस्तान एजेंसी के कब्जे में हैं। इसमें मौजूद 24 भारतीय मछुआरों को पाकिस्तान ने बंधक बना लिया है और उन्हें कराची ले जाया गया है।

महत्वपूर्ण बात यह है कि कुछ दिन पहले भी भारतीय समुद्र में भारतीय मछुआरों पर पाकिस्तानी मरीन द्वारा फायरिंग की घटना सामने आई थी, जिसमें एक मछुआरे की मौत हो गई थी।

मछुआरों के संगठन ने यह जानकारी दी है कि कच्छ के जखौ बंदरगाह से निकली नावों पर फायरिंग की गई है और मछुआरों को बंधक बना लिया गया है। मछुआरों के संगठन ने इन नावों और मछुआरों के बारे में जानकारी जुटाना शुरू कर दिया है।

मछुआरों में कुछ दिनों में ही दूसरी बार लगातार इस तरह की घटना होने से अपनी सुरक्षा को लेकर चिंता होने लगी है। फिलहाल जो मछुआरे पाकिस्तानी मरीन द्वारा पकड़े गए हैं, उसे लेकर सरकार से गुहार लगाई जा रही है।

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
डार्क मोड/लाइट मोड पर जाएं
Previous Article
दिल्ली, यूपी, बिहार सहित जानिए किन राज्यों में आज भी होगी झमाझम बरसात?
पाकिस्तान के कब्जे में चार भारतीय बोट, 24 मछुआरे बनाए गए बंधक
भर्ती परीक्षा में नकल रोकने की कोशिश, असम में आज तीन घंटे के लिए मोबाइल इंटरनेट रहेगा बंद
Next Article
भर्ती परीक्षा में नकल रोकने की कोशिश, असम में आज तीन घंटे के लिए मोबाइल इंटरनेट रहेगा बंद
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com