यूपी की पूर्व सांसद और कांग्रेस नेता राजकुमारी रत्ना सिंह BJP में हुईं शामिल

हालांकि पहले राजकुमारी रत्ना के भाजपा में शामिल होने का कार्यक्रम लखनऊ में था, लेकिन इस बीच विधानसभा उपचुनाव की सरगर्मी बढ़ने से इसमें बदलाव किया गया.

यूपी की पूर्व सांसद और कांग्रेस नेता राजकुमारी रत्ना सिंह BJP में हुईं शामिल

पू्र्व कांग्रेस सांसद रत्ना सिंह भाजपा में हुईं शामिल

खास बातें

  • मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की चुनावी रैली में उन्होंने भाजपा का थामन थामा
  • इस मौके पर उनके पुत्र भुवन्यु सिंह के भी मौजूद रहे.
  • राजकुमारी रत्ना सिंह पूर्व विदेश मंत्री स्वर्गीय राजा दिनेश सिंह की पुत्
प्रतापगढ़:

प्रतापगढ़ की पूर्व सांसद और कांग्रेस नेता राजकुमारी रत्ना सिंह अपने समर्थकों के साथ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल हो गईं हैं. रत्नासिंह ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की उपस्थिति में भाजपा की सदस्यता ग्रहण की. बता दें कि प्रतापगढ़ के गड़वारा में मंगलवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की चुनावी जनसभा में उन्होंने भाजपा का थामन थामा. इस मौके पर उनके पुत्र भुवन्यु सिंह के भी मौजूद रहे. 

योगी आदित्यनाथ ने महाराष्ट्र में राहुल गांधी की रैली को लेकर कसा तंज, कही ये बात...

हालांकि पहले राजकुमारी रत्ना के भाजपा में शामिल होने का कार्यक्रम लखनऊ में था, लेकिन इस बीच विधानसभा उपचुनाव की सरगर्मी बढ़ने से इसमें बदलाव किया गया. पूर्व सांसद रत्ना गड़वारा में मुख्यमंत्री के समक्ष भाजपा में शामिल हुईं. बता दें कि राजकुमारी रत्ना सिंह पूर्व विदेश मंत्री स्वर्गीय राजा दिनेश सिंह की पुत्री हैं. राजा दिनेश सिंह प्रतापगढ़ से चार बार और उनकी पुत्री राजकुमारी रत्ना सिंह तीन बार 1996, 1999 और 2009 में सांसद रह चुकी हैं.

उत्तर प्रदेश : संगठन में जान फूंकने के लिए अब स्थानीय चुनाव भी लड़ेगी कांग्रेस

बता दें कि रत्ना सिंह का परिवार शुरू से ही कांग्रेसी रहा है. इनके परिवार में रामपाल सिंह कांग्रेस के संस्थापक सदस्य थे. वहीं पिता राजा दिनेश सिंह कांग्रेस की सरकार में विदेश मंत्री रहे. वह पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी और राजीव गांधी के बहुत करीबी थे. इसके चलते नेहरू-गांधी परिवार उनको बहुत महत्व देता था. बिना सांसद रहे भी उन्हें मंत्री बनाया गया था. अचानक राजकुमारी रत्ना के कांग्रेस से नाता तोड़ कर प्रदेश कांग्रेस हतप्रभ कर दिया है. 

उत्तर प्रदेश कांग्रेस के नए अध्यक्ष कल ग्रहण करेंगे कार्यभार, बस से पहुंचेंगे लखनऊ

वहीं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रतापगढ़ विधानसभा उपचुनाव में सहयोगी अपना दल के प्रत्याशी राजकुमार के समर्थन में चुनावी सभा की. इसी सभा में राजकुमारी रत्ना सिंह भी मंच पर थीं और अपने समर्थकों के साथ भाजपा में शामिल हो गईं.

 Video: प्रियंका गांधी ने लखनऊ में ढूढ़ा नया आशियाना

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com



(हेडलाइन के अलावा, इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है, यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)