विज्ञापन
This Article is From Dec 24, 2012

दिल्ली और आस-पास के इलाकों में कोहरा, यातायात प्रभावित

नई दिल्ली: दिल्ली और उसके आसपास के इलाके में आज सुबह से ही घना कोहरा छाया है। कोहरे की वजह से सड़क, ट्रेन और हवाई तीनों ट्रैफिक बुरी तरह प्रभावित हुआ है। आज सुबह दिल्ली में विजिबलिटी 50 मीटर से भी कम है।

कोहरे की वजह से दिल्ली आने और दिल्ली से जाने वाली ट्रेनों में काफी देरी हो रही है। आज सुबह दिल्ली आने वाली करीब 30 ट्रेनों के आने में 3 से 40 घंटे तक की देरी हो रही है।

वहीं, रविवार से ही उड़ानों के आगमन और प्रस्थान में भी देरी हो रही है। कल 20 से ज़्यादा उड़ानें प्रभावित हुई थीं। वहीं, आज सुबह से भी करीब 20 उड़ानों की आवाजाही में देरी हो चुकी है।

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
दिल्ली, मौसम, कोहरा, यातायात, Delhi, Fog, Traffic, Weather