- 20-24 फरवरी तक होने वाले बेंगलुरू एयर शो में उड़ेगा राफेल
- एयरो इंडिया में तीन राफेल लड़ाकू विमान शामिल होंगे
- फाइटर प्लेन इसकी कीमतों और सौदे को लेकर विवादों में है
एक तरफ राफेल को लेकर सियासी खींचतान जारी है तो वहीं दूसरी तरफ इस विमान उड़ाने की तैयारियां की जा रही हैं. राहुल गांधी बनाम बीजेपी के इस विवादित मामले में मनोहर पर्रिकर ने राहुल गांधी के नाम चिट्ठी लिखी है. एक निजी यात्रा पर गोवा गए कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी बुधवार को गोवा सीएम मनोहर पर्रिकर से मिलने पहुंचें. बाद में कोची में बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं की बैठक में उन्होंने पर्रिकर का जिक्र किया और कहा कि वे राफेल सौदे में अपनी भूमिका से इनकार कर चुके हैं. यही बात राहुल गांधी ने आज तालकटोरा स्टेडियम में दोहराई. इसके बाद पर्रिकर ने राहुल गांधी को चिट्ठी लिखी है. उन्होंने राहुल गांधी के बयान की निंदा की. पत्र में पर्रिकर ने लिखा कि वे बीमारी का हाल पूछने के बहाने उनसे मिलने आए लेकिन उन्होंने इस मुलाकात का अपने निम्न स्तरीय राजनीतिक हितों को साधने के लिए इस्तेमाल किया. इन सबके बीच 20 से 24 फरवरी के बीच राफेल को आसमान पर उड़ाने की तैयारी की जा रही है.
-
'भारत के लिए खतरा बिल्कुल रियल': NDTV वर्ल्ड समिट में माइक्रोसॉफ्ट के AI विशेषज्ञ निकोलस बट्स -
भारत में कब बनेगी 'मेड इन इंडिया' चिप? NDTV World Summit में अश्विनी वैष्णव ने बताया -
हाथ से निकल रही है AI की ताकत! Google DeepMind के पूर्व रिसर्चर ने भारत में दी सबसे बड़ी चेतावनी -
Shashi Tharoor EXCLUSIVE: NDTV World Summit 2026 में बदलते वर्ल्ड ऑर्डर पर शशि थरूर क्या बोले? -
'चीन से व्यापार भी, सतर्कता भी' : NDTV World Summit में शशि थरूर ने बताया क्यों जरूरी है मल्टी-अलाइनमेंट -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद हैं शाहरुख खान, बोलीं- ‘ओम शांति ओम’ के रीमेक में करना चाहती हूं काम -
रिजीम चेंज नहीं... शशि थरूर ने दी नई परिभाषा, चुनाव आयोग और सरकार को भी दी नसीहत -
NDTV World Summit 2026 : शशि थरूर ने बताया- कांग्रेस को लेफ्ट की जरूरत क्यों -
NDTV World Summit में शशि थरूर ने समझाया कूटनीति का असली मतलब -
चीन पर इतनी निर्भरता भारत के लिए ठीक नहीं- NDTV World Summit में बोले शशि थरूर
फ्रांस का प्रमुख एयरोस्पेस दसॉल्ट एविएशन इंडियन एयर फोर्स के बेंगलुरू में येलाहांका एयर बेस में 20-24 फरवरी तक होने वाले बेंगलुरू एयर शो में अपना लड़ाकू विमान राफेल उड़ाएगा. एक अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी. येलाहांका एयर फोर्स स्टेशन के एयर कमांडर रवूरी शीतल ने एयर बेस में मीडिया से कहा, "एयरो इंडिया में तीन राफेल लड़ाकू विमान शामिल होंगे जिनमें दो फ्लाइंग डिस्प्ले और एक स्टेटिक डिस्प्ले करेगा." एयरो इंडिया का 12वां संस्करण शहर के उत्तर में स्थित बाहरी इलाकों में एयर बेस में आयोजित होगा. दो इंजनों वाला और मल्टी-रोल फ्रांसीसी विमान हवा से हवा और हवा से जमीन पर हमला करने की क्षमता रखता है. हाइटेक फोर्थ जेनरेशन का फाइटर प्लेन इसकी कीमतों और सौदे को लेकर विवादों में है.
अखिलेश शर्मा का ब्लॉग:बीमार के दीदार और सियासत के दांव
दसॉल्ट एविएशन भारतीय वायु सेना को सितंबर 2019 तक उड़ने के लिए तैयार 36 राफेल मल्टी-रोल विमान देगा. लड़ाकू विमान पुराने हो चुके रूस में बने मिग-21 जेटों की आंशिक जगह लेगा विमान, भारतीय वायु सेना में इनके उपयोग को बंद करने की प्रक्रिया जारी है.
Video: राफेल पर कौन बोल रहा है सच?
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं