विज्ञापन
6 years ago
नई दिल्ली:

Farmers Protest in Delhi LIVE Updates: कृषि कानूनों के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे किसान संगठनों ने बुधवार को केंद्र की ओर से मिले संशोधन के प्रस्ताव को ठुकरा दिया, जिसके बाद यह मुद्दा और गहरा गया है. किसानों ने केंद्र की ओर से दिए गए कानूनों में संशोधन के प्रस्ताव पर विचार करने के बाद इसे मानने से इनकार कर दिया और कहा कि वो अपना प्रदर्शन और तेज करेंगे. उनकी मांग है कि सरकार इन कानूनों को ही वापस ले. किसानों ने 14 तारीख को पूरे देश में प्रदर्शन करने की चेतावनी दी है. प्रस्ताव को ठुकराए जाने के बाद कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर और रेल मंत्री पीयूष गोयल ने गृहमंत्री अमित शाह के साथ मीटिंग की थी. अब किसानों ने सरकार के साथ बातचीत करने से भी इनकार कर दिया है. नौ दिसंबर को बातचीत होनी थी, लेकिन किसानों ने अमित शाह की बुलाई मीटिंग में हिस्सा लेने के बाद इससे इनकार कर दिया था और अब उन्होंने प्रस्ताव को भी ठुकरा दिया है.

Here are the Live Updates for Farmers Protest:

पूरी स्टोरी पढ़ें

Track Latest News Live on NDTV.com and get news updates from India and around the world

फॉलो करे:
Farmers Protest LIVE Updates, Farmers Protests, Farm Bills 2020
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com