विज्ञापन
This Article is From Jul 14, 2017

सबको बीफ खाने का अधिकार है, हिंसक गौरक्षकों को कड़ी सजा मिले : रामदास अठावले

भाजपा से जुडे़ 31 वर्षीय एक मुस्लिम व्यक्ति की कथित गोरक्षकों ने महाराष्ट्र के नागपुर जिले में बीफ लेकर जाने के संदेह में सरेआम बुरी तरह पिटाई की थी.

Also Read in
सबको बीफ खाने का अधिकार है, हिंसक गौरक्षकों को कड़ी सजा मिले : रामदास अठावले
केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले का फाइल फोटो...
  • चूंकि बकरी का मांस महंगा होता है, इसलिए लोग बीफ खाते हैं- अठावले
  • गौरक्षक बनने के नाम पर नरभक्षक बनने का अधिकार नहीं है- केंद्रीय मंत्री
  • गौरक्षकों को कानून अपने हाथ में नहीं ​लेना चाहिए- रामदास अठावले
मुंबई: बीफ ले जाने के संदेह में नागपुर जिले में एक मुस्लिम व्यक्ति की कथित तौर पर पिटाई किए की केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले ने कड़ी निंदा की. इसके साथ ही उन्‍होंने कहा कि 'सबको बीफ खाने का अधिकार है'. उन्होंने 'हिंसक गौरक्षकों' के लिए कड़ी सजा की मांग की.

केंद्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता राज्य मंत्री ने कहा, 'सबको बीफ खाने का अधिकार है. चूंकि बकरी का मांस महंगा होता है, इसलिए लोग बीफ खाते हैं. मैं नागपुर की घटना की निंदा करता हूं. 'गौरक्षक' बनने के नाम पर 'नरभक्षक' बनने का अधिकार नहीं है'. उन्होंने कहा कि गौरक्षकों को कानून अपने हाथ में नहीं ​लेना चाहिए.

अठावले ने कहा, 'ऐसे हिंसक गौरक्षकों को दंडित किया जाना चाहिए'. भाजपा से जुडे़ 31 वर्षीय एक मुस्लिम व्यक्ति की कथित गौरक्षकों ने महाराष्ट्र के नागपुर जिले में बीफ लेकर जाने के संदेह में सरेआम बुरी तरह पिटाई की थी.

उत्तर प्रदेश विधानसभा में विस्फोटक पाए जाने के बारे में अठावले ने कहा कि यह 'बेहद गंभीर मामला' है. उन्होंने कहा, 'यह संसद पर हमले सरीखा है'. उन्होंने कहा, 'योगी (आदित्यनाथ) की हत्या की कोई साजिश नहीं है, लेकिन मामले की जांच होनी चाहिए. इसके संभावित आतंकी संबंधों की भी जांच की जानी चाहिए'. उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सूचित किया कि बड़ी सुरक्षा चूक के तहत राज्य विधानसभा में शक्तिशाली प्लास्टिक विस्फोटक बरामद किया गया. इसके बाद विधानसभा ने सर्वसम्मति से इसकी जांच एनआईए को सौंपने की सिफारिश की.

(इनपुट भाषा से)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Ramdas Athawale, Ramdas Athawale On Beef, Gau Rakshak
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com