विज्ञापन
This Article is From Nov 24, 2018

पाकिस्तान में करतारपुर कॉरीडोर के उद्घाटन समारोह में शामिल नहीं होंगी विदेश मंत्री सुषमा स्वराज, बताई ये वजह

विदेश मंत्री सुषमा स्वराज करतारपुर कॉरिडोर के उद्घाटन समारोह में शामिल नहीं होंगी.

Also Read in
पाकिस्तान में करतारपुर कॉरीडोर के उद्घाटन समारोह में शामिल नहीं होंगी विदेश मंत्री सुषमा स्वराज, बताई ये वजह
सुषमा स्वराज कार्यक्रम में शामिल नहीं होंगी.
  • उद्घाटन समारोह में शामिल नहीं होंगी विदेश मंत्री
  • चुनाव में व्यस्तता को बताई वजह
  • कहा- दो मंत्री भारत सरकार का प्रतिनिधित्व करेंगे
नई दिल्ली: विदेश मंत्री सुषमा स्वराज करतारपुर कॉरिडोरकरतारपुर गलियारे सुषमा स्वराज


गौरतलब है कि भारत के सीमांत जिले गुरदासपुर को पाकिस्तान स्थित ऐतिहासिक गुरूद्वारे से जोड़ने के लिए एक धार्मिक गलियारे का निर्माण सिख समुदाय की पुरानी मांग थी जो कि अब पूरी हो सकती है क्योंकि दोनों देशों ने अपने अपने क्षेत्रों में इसके हिस्सों को विकसित करने की घोषणा की है. पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान 28 नवम्बर को पाकिस्तान में इससे संबंधित सुविधाओं के निर्माण की आधारशिला रखेंगे. पाक की तरफ से सुषमा स्वराज के अलावा मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह और कैबिनेट मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू को भी कार्यक्रम के लिए आमंत्रित करने की खबर है.  आधिकारिक सूत्रों ने कहा कि उचित आमंत्रण पत्र उन्हें प्रेषित कर दिये गए हैं.


sg1baso8


भारत की कैबिनेट ने पाकिस्तान के करतारपुर स्थित गुरूद्वारा दरबार साहिब करतारपुर जाने के लिए गुरूवार को पंजाब के गुरदासपुर जिला स्थित डेरा बाबा नानक से अंतरराष्ट्रीय सीमा तक एक गलियारे के निर्माण के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी. यहां अधिकारियों के अनुसार अमरिंदर ने 26 नवम्बर को भारत की ओर से होने वाले इसी तरह के कार्यक्रम में शामिल होने के लिए पाकिस्तान के पंजाब प्रांत के विधानसभा अध्यक्ष चौधरी परवेज इलाही को आमंत्रित किया है. 

करतारपुर गलियारे पर जब नवजोत सिंह सिद्धू ने की केंद्र सरकार की तारीफ, विदेश मंत्री को लिखा पत्र  

VIDEO: सुषमा स्वराज 2019 में नहीं लड़ेंगी चुनाव
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Sushma Swaraj, Sushma Swaraj At Kartarpur Corridor, Sushma In Pakistan
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com