विज्ञापन
This Article is From Jul 12, 2019

सुरक्षा चूक को लेकर डीजीसीए ने इंडिगो एयरलाइन के चार अधिकारियों को नोटिस जारी किया 

डीजीसीए ने सुरक्षा चूक को लेकर इंडिगो एयरलाइन के चार वरिष्ठ अधिकारियों को शुक्रवार को कारण बताओ नोटिस जारी किया.

Also Read in
सुरक्षा चूक को लेकर डीजीसीए ने इंडिगो एयरलाइन के चार अधिकारियों को नोटिस जारी किया 
डीजीसीए ने सुरक्षा चूक को लेकर इंडिगो एयरलाइन के चार वरिष्ठ अधिकारियों को नोटिस जारी किया है.
  • सुरक्षा में चूक को लेकर डीजीसीए सख़्त
  • इंडिगो के चार वरिष्ठ अधिकारियों को नोटिस
  • अॉडिट टीम ने जांच में पाई थी खामी
नई दिल्ली:

डीजीसीए ने सुरक्षा चूक को लेकर इंडिगो एयरलाइन के चार वरिष्ठ अधिकारियों को शुक्रवार को कारण बताओ नोटिस जारी किया. घटनाक्रम से करीबी तौर पर जुड़े सूत्रों के मुताबिक डीजीसीए की एक विशेष ऑडिट टीम ने एयरलाइन की बही-खातों की अपनी जांच में सुरक्षा चूक पाई, जिसके बाद यह कदम उठाया गया. सूत्रों ने बताया कि नागरिक विमानन महानिदेशालय (डीजीसीए) ने गुड़गांव स्थित इंडिगो के कार्यालय में आठ और नौ जुलाई को ऑडिट किया.  

यात्री के हंगामे के बाद IndiGo विमान की भुवनेश्वर में इमरजेंसी लैंडिंग

एक सूत्र ने बताया कि इंडिगो के इन चार अधिकारियों को आज कारण बताओ नोटिस जारी किया गया- प्रशिक्षण प्रमुख कैप्टन संजीव भल्ला, उड़ान सुरक्षा प्रमुख कैप्टन हेमंत कुमार, वरिष्ठ उपाध्यक्ष-परिचालन कैप्टन असीम मित्रा और कैप्टन राकेश श्रीवास्तव (गुणवत्ता आश्वासन एवं परिचालन सुरक्षा). डीजीसीए सभी एयरलाइनों और हवाईअड्डों की विशेष ऑडिट कर रहा है, जो मॉनसून की बारिश वाले इलाकों में हैं. देश भर में विमानों के उतरने के दौरान हुई कई घटनाओं के मद्देनजर ऐसा किया जा रहा है.  

VIDEO: जेट एयरवेज ने सारे ऑपरेशन रोके

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
DGCA, IndiGo, IndiGo Safety Lapses
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com