- कांग्रेस गुपकर गठबंधन का हिस्सा होने से कर चुकी है इनकार
- फडणवीस ने फारुक अब्दुल्ला और महबूबा को भी आड़े हाथ लिया
- गठबंधन का एजेंडा पाकिस्तान समर्थकों के लिए लड़ने का है
भारतीय जनता पार्टी (BJP) नेता देवेंद्र फडणवीस (Devendra Fadnavis) ने जम्मू-कश्मीर में गुपकर घोषणापत्र गठबंधन (पीएजीडी) का ‘हिस्सा बनने' के लिए बुधवार को कांग्रेस (Congress) पर निशाना साधा. महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री फडणवीस ने आरोप लगाया कि इस गठबंधन (Gupkar Alliance) का मकसद जम्मू-कश्मीर में संविधान के अनुच्छेद 370 के प्रावधानों को बहाल कराना है और दावा किया कि इससे कांग्रेस का ‘पर्दाफाश' हो गया है. हालांकि कांग्रेस की ओर से मंगलवार को इस बात पर जोर दिया था कि वह गुपकर गठबंधन का हिस्सा नहीं है.फडणवीस ने मुंबई में पत्रकारों से कहा कि पीएजीडी में पीडीपी, नेशनल कॉन्फ्रेंस, पीपल्स कॉन्फ्रेंस, माकपा, पीपल्स यूनाइटेड फ्रंट, पैंथर्स पार्टी और अवामी नेशनल कॉन्फ्रेंस शामिल हैं.
BJP-PDP गठबंधन को याद कर सिब्बल ने अमित शाह पर साधा निशाना, बोले- 'आप किस गैंग में थे?'
-
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न -
Ashwini Vaishnaw के ऑफिस में कुर्सी के पीछे क्यों लगी है कील? NDTV World Summit में खोला राज
उन्होंने दावा किया, ‘‘इन पार्टियों के साथ, कांग्रेस भी इसका हिस्सा बन गई है. हम कांग्रेस से एक सवाल पूछना चाहते हैं कि क्या वह पीएजीडी के एजेंडा का समर्थन करती है?'' बीजेपी नेता ने आरोप लगाया कि नेशनल कॉन्फ्रेंस के नेता फारुक अब्दुल्ला ने कहा है कि चीन की मदद से अनुच्छेद 370 को बहाल किया जाएगा.अब्दुल्ला की पार्टी ने पिछले महीने इस बात से इनकार किया था कि उन्होंने इस तरह की कोई टिप्पणी की है.फडणवीस ने यह भी दावा किया कि गठबंधन का हिस्सा और पीडीपी नेता महबूबा मुफ्ती ने कहा था कि कश्मीर में भारत के झंडे को फहराने की इजाजत नहीं होगी.
मुफ्ती ने इस महीने के शुरू में कहा था कि वह तिरंगा और भूतपूर्व जम्मू-कश्मीर राज्य का झंडा एकसाथ उठाएंगी. उन्होंने साथ ही कहा था कि बतौर विधायक उन्होंने जम्मू-कश्मीर के संविधान और भारत की अखंडता एवं संप्रभुता दोनों में ही अपना विश्वास जताया था क्योंकि दोनों ही अविभाज्य हैं.
अमित शाह के 'गुपकर गैंग' संबंधी कमेंट पर महबूबा मुफ्ती का पलटवार, कहा-पुरानी आदतों से...
जम्मू-कश्मीर की पूर्व मुख्यमंत्री ने पिछले महीने कहा था कि जब तक पांच अगस्त 2019 को किए गए संवैधानिक बदलाव को वापस नहीं लिया जाता, तब तक उनकी चुनाव लड़ने में दिलचस्पी नहीं है और न ही वह तिरंगा उठाएंगी.फडणवीस ने आरोप लगाया, ‘‘(मुफ्ती ने कहा) कि तिरंगे का सम्मान नहीं किया जाएगा. कांग्रेस महबूबा मुफ्ती के साथ गठबंधन कर रही है.''महाराष्ट्र विधानसभा में विपक्ष के नेता ने आरोप लगाया कि गठबंधन का एजेंडा पाकिस्तान समर्थकों और अलगाववादी ताकतों के साथ कश्मीर के लिए लड़ाई लड़ने का है. फडणवीस ने कहा कि कांग्रेस को जवाब देना होगा कि क्या उसने ऐसी ‘‘पृथकतावादी'' ताकतों के साथ गठबंधन किया है. उन्होंने कहा, ‘‘इन सभी लोगों का एजेंडा अनुच्छेद 370 को बहाल करने का है. मैं उनसे साफ-साफ कहना चाहता हूं कि दुनिया की कोई भी ताकत अनुच्छेद 370 को बहाल नहीं करा सकती है. अगर किसी ने कोशिश की तो भारत के लोग उन्हें ऐसा नहीं करने देंगे.''
कांग्रेस पार्टी ने कहा - गुपकर अलायंस का हिस्सा नहीं
(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं