कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और कर्नाटक के पूर्व उप-मुख्यमंत्री जी परमेश्वर ने बृहस्पतिवार को दावा किया कि उन्हें पीएचडी योग्यता होने और बड़े पद पर रहने के बाद भी इसलिए एक मंदिर में प्रवेश नहीं करने दिया गया क्योंकि वह दलित हैं. कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष परमेश्वर यहां आंबेडकर जयंती पर एक कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे.
उन्होंने कहा, ‘मैंने पीएचडी की, डॉक्टरेट की डिग्री प्राप्त की और विदेश यात्राएं की हैं, लेकिन मुझे मंदिर में नहीं घुसने दिया गया. मैं विधायक रहा हूं, मंत्री रहा हूं, राज्य में नंबर दो पर (उप मुख्यमंत्री) रहा हूं, लेकिन मुझे मंदिर में नहीं घुसने दिया गया. उन्होंने मुझे (बाहर ही) रोक लिया और मंगला-आरती वहीं लाई गयी.'
-
NDTV World Summit 2026: PM मोदी समेत शामिल होंगे ये बड़े दिग्गज, जानिए क्या कुछ होगा खास? -
NDTV World Summit 2026: दिल्ली में दो दिन दुनिया के दिग्गजों का महामंथन -
NDTV World Summit 2026 का काउंटडाउन शुरू, एक मंच पर जुटेंगे दुनिया के दिग्गज -
NDTV World Summit 2026: 22-23 अक्टूबर को फिर सजेगा दुनिया के दिग्गजों का महामंच, देखिए पहली झलक -
दुनिया की सबसे असरदार और सबसे दमदार आवाजों के साथ लौट रहा है NDTV World Summit, देखिए सिर्फ NDTV पर -
NDTV World Summit 2026: AI, कूटनीति, अर्थव्यवस्था और संस्कृति पर चर्चा, एक मंच पर जमा होंगे दुनिया के दिग्गज -
भारत की आर्थिक बढ़त से मानवता पर AI के खतरों तक, NDTV World Summit 2026 के दूसरे दिन किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया की पहली AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड होंगी शामिल, कृति सेनन भी बनेंगी हिस्सा -
डिजिटल इकोनॉमी, एनर्जी, ग्लोबल ट्रेड... NDTV World Summit में पहले दिन किन-किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया भर में कैसे बदल रहा है भारतीय खाने का स्वाद? वीर सांघवी बताएंगे देसी शेफ्स का ज
कांग्रेस नेता ने कहा, ‘मंगला-आरती को मेरे पास लाया गया, लेकिन मुझे भगवान के पास और मंगला-आरती लेने अंदर नहीं जाने दिया गया. वे आरती मेरे पास लाए ताकि मैं मंदिर में नहीं जा सकूं. आज भी इस समाज में इस तरह की व्यवस्था है. मैं क्या कह सकता हूं.'
परमेश्वर राज्य में एच डी कुमारस्वामी नीत कांग्रेस-जेडीएस गठबंधन सरकार में उप मुख्यमंत्री थे. वह कर्नाटक प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सबसे लंबे समय तक अध्यक्ष भी रहे.
(हेडलाइन के अलावा, इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है, यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं