पूर्वी दिल्ली के त्रिलोकपुरी में लावारिस बैग मिलने की कॉल के बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई थी. लावारिस बैग में एक चार्जर, लैपटॉप और पानी की बॉटल मिली. संभवत: भूलवश कोई इसे छोड़ गया था. गौरतलब है गणतंत्र दिवस समारोह के कारण दिल्ली में सुरक्षा व्यवस्था काफी मजबूत की गई है. कुछ दिन पहले पूर्वी दिल्ली के गाजीपुर फ्लावर मार्केट में एक लावारिस बैग में भारी मात्रा में विस्फोटक बरामद हुआ था, लेकिन पुलिस और एनएसजी टीम की सतर्कता से बड़ा हादसा टल गया था.
राष्ट्रीय सुरक्षा गार्ड (एनएसजी) ने बाद में बताया था कि गाजीपुर फूल मंडी से बरामद आईईडी में एक टाइमर उपकरण लगा हुआ था और इसमें अमोनियम नाइट्रेट तथा आरडीएक्स मौजूद थे. संघीय आतंकवाद-निरोधक कमांडो बल ने 14 जनवरी को यहां बरामद किए गए विस्फोटक पदार्थ को जांच के लिए हरियाणा के मानेसर स्थित अपने राष्ट्रीय बम डेटा केंद्र (एनबीडीसी) के विशेषज्ञों को भेजा था. सूत्रों ने कहा कि विस्फोट-उपरांत अंतिम जांच रिपोर्ट दिल्ली पुलिस को सौंप दी गई है. इसमें कहा गया है कि आईईडी में अमोनियम नाइट्रेट, आरडीएक्स, नौ वोल्ट की एक बैटरी, लोहे के छोटे-छोटे टुकड़े थे, जो विस्फोट के दौरान छर्रे की तरह काम कर सकते थे और टाइमर उपकरण लगा था.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं