विज्ञापन
This Article is From Aug 22, 2020

ISIS के संदिग्ध आतंकी 'यूसुफ' को दिल्ली पुलिस ने एनकाउंटर के बाद किया गिरफ्तार

दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल को शनिवार को एक बड़ी सफलता मिली है. स्पेशल सेल की टीम ने संदिग्ध आतंकी यूसुफ को गिरफ्तार किया है.

नई दिल्ली:

दिल्ली पुलिस (Delhi Police) की स्पेशल सेल को शनिवार को एक बड़ी सफलता मिली है. स्पेशल सेल की टीम ने संदिग्ध आतंकी यूसुफ को गिरफ्तार किया है. दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने एनकाउंट के बाद इस आतंकी को गिरफ्तार किया है. जानकारी के अनुसार बीती रात करीब 11:30 बजे धौलाकुआं से करोलबाग के रास्ते पर रिज रोड से पास यह मुठभेड़ हुई, जिसके के बाद संदिग्ध को पकड़ा गया है. उसके पास से 2 आईईडी बरामद और एक पिस्टल बरामद की गई है.

दिल्ली : 5 महीने से बंद होटलों में फिर दिखेगी रौनक, जारी हुए दिशा-निर्देश

जांच एजेंसियों के अनुसार दिल्ली में एक खास इलाके को टारगेट करने के लिए आया था. हालांकि इसका टारगेट क्या था अभी तक इसकी पुष्टी नहीं हो पाई है. पूछताछ के जरिए यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है. वहीं आतंकी की निशानदेही पर दिल्ली से बाहर ऑपेरशन जारी है.

दिल्ली : DCW ने ऑनर किलिंग का शिकार होने से लड़की को बचाया, डर की वजह से पति छिपा

प्राप्त जानकारी के मुताबिक आंतकी ने दिल्ली में कई जगह पर रेकी की थी, वह लोन वुल्फ अटैक की प्लानिंग के साथ दिल्ली को दहलाने की साजिश रच रहा था. आतंकी की निशानदेही पर दिल्ली में कुछ जगहों पर छापेमारी की जा रही है.

Video: दिल्ली में होटल और वीकली मार्केट खुलेंगे

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Delhi Police, Terrorist Arrest, ISIS, Encounter With Terrorist
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com