यह ख़बर 10 सितंबर, 2014 को प्रकाशित हुई थी

दिल्ली : तीन हजार से अधिक दोपहिया महिला चालकों का चालान

नई दिल्ली:

राष्ट्रीय राजधानी में बिना हेलमेट दोपहिया वाहन चलाने वाली और बिना हेलमेट पीछे की सीट पर बैठी कम से कम 3,226 महिलाओं का चालान किया गया। दिल्ली पुलिस के एक अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी।

एक अधिकारी ने कहा, "यह अभियान पूरी राजधानी में सुबह में शुरू हुआ। शाम पांच बजे तक बिना हेलमेट दोपहिया वाहन चलाने वाली और पीछे की सीट पर बिना हेलमेट बैठी 3,226 महिलाओं का चालान किया गया।"

अधिकारी ने कहा कि राजधानी के दक्षिणी इलाके में सबसे ज्यादा 928, मध्य में 785, पूर्वी में 426, उत्तरी में 528 और पश्चिमी में 569 महिलाओं के चालान किए गए।

उन्होंने यह भी कहा कि यह अभियान जारी रहेगा।

उल्लेखनीय है कि दिल्ली मोटर वाहन अधिनियम में हुए संशोधन के बाद दोपहिया वाहन चलाने और पीछे बैठी महिलाओं के लिए हेलमेट पहनना अनिवार्य कर दिया गया है।

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com

सिख महिलाओं को हालांकि धार्मिक आधार पर नियम में छूट दी गई है।