विज्ञापन
This Article is From Sep 27, 2011

दिल्ली के डॉक्टर ने की पत्नी की हत्या

दिल्ली के एक डॉक्टर को अपनी पत्नी की हत्या के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। डॉक्टर ने हत्या कर पत्नी की लाश को इलाहाबाद ले जाकर फेंक दिया।
New Delhi: दिल्ली के एक डॉक्टर को अपनी पत्नी की हत्या के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। डॉक्टर चंद्र विभाष ने अपनी पत्नी सुप्रिया की हत्या कर उसकी लाश को इलाहाबाद ले जाकर फेंक दिया। पुलिस के मुताबिक डॉक्टर विभाष ने अपना जुर्म भी कबूल कर लिया है। बात सामने तब आई जब सुप्रिया के मायके वालों ने उसके मकान मालिक को फोन कर कहा कि वो फोन नहीं उठा रही है। मकान मालिक ने घर में जाकर देखा था तो ताला लगा था। उसके बाद मकान मालिक ने विभाष को फोन किया तो उसने कहा कि मथुरा में है बाद में बात करेगा। शक होने पर सुप्रिया के घरवाले दिल्ली पहुंचे और उन्होंने पुलिस को सूचना दी। पुलिस पूछताछ में विभाष ने अपना जुर्म कबूलते हुए कहा कि उसने पत्नी की हत्या कर लाश को बैग में बंद कर इलाहाबाद लेजाकर नहर में फेंक दिया है। इलाहाबाद पुलिस ने भी एक लाश मिलने की बात कही है।
लेखक के बारे में
img
From NDTV India
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
दिल्ली, डॉक्टर, पत्नी, हत्या
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com