दिल्ली के कारोबारी नवनीत कालरा (Delhi businessman Navneet Kalra gets Bail) को ऑक्सीजन कंसंट्रेटर की कालाबाजारी के मामले में जमानत मिल गई है. साकेत कोर्ट ने शनिवार को कालरा को जमानत देने का फैसला किया.कालरा दिल्ली के मशहूर खान चाचा रेस्टोरेंट का मालिक भी है. कालरा को दिल्ली में ऑक्सीजन संकट के दौरान ऊंचे दामों पर ऑक्सीजन कंसन्ट्रेटर बेचने (Oxygen Concentrator Black Marketing) के आरोप में गिरफ्तार किया गया था. दिल्ली पुलिस का आरोप है कि कालरा ने जो ऑक्सीजन कंसंट्रेटर आयात कर ऊंचे दामों पर बेचे थे, वे घटिया किस्म के थे और उनसे कोरोना के मरीजों को ऑक्सीजन के मामले में कोई मदद नहीं मिल सकती थी. हालांकि कालरा ने इन आरोपों से इनकार किया है. उसने कहा है कि ये कंसेन्ट्रेटर सामान्य कारोबारी उद्देश्य से बेचे गए और ये अच्छी गुणवत्ता के थे.
ऑक्सीजन कंसेन्ट्रेटर की कालाबाजारी:नवनीत कालरा बोला, दिल्ली पुलिस ने मुझे पोस्टर ब्वॉय बना दिया
इससे पहले ईडी (ED) ने कालरा और उसके सहयोगी गगन दुग्गल के दिल्ली और गुरुग्राम स्थित 13 ठिकानों पर पिछले हफ्ते छापेमारी की थी. सूत्रों का कहना है कि इन दोनों से पिछले एक माह में चीन से 7,000 से अधिक ऑक्सीजन कंसंट्रेटर (concentrators) को आयात किया. यह दावा करते हुए कि ये जर्मन तकनीक से बने हैं और इन्हें ऊंची कीमत पर बेचा. ऑक्सीजन concentrators की कालाबाजारी के मामले में धनशोधन की जांच के तहत ये कार्रवाई की गई. संदेह है कि कारोबारी कालरा और उसके सहयोगियों ने कोविड-19 की दूसरी लहर के दौरान 7,000 ऑक्सीजन कंसन्ट्रेटर का कारोबार किया.
-
'कॉकटेल 2' को मिले रिव्यू पर कृति सेनन ने NDTV वर्ल्ड समिट में कहा- फिल्म देखना एक पर्सनल एक्सपीरियंस है -
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
कालरा के वकीलों ने कोर्ट में पहले ही कहा था कि उनके मुवक्किल.ने पुलिस के साथ जांच में.सहयोग किया है. कालरा के वकील का तर्क है कि अभिनेता सलमान खान ने भी यही मशीन आयात की है. उनका ट्विटर देखा जा सकता है. दिल्ली पुलिस ने कहा कि सलमान खान ने इसे मुफ्त में बांटा था, उन्होंने कोई व्यवसाय नहीं किया है. कालरा के वकील ने कहा कि पुलिस ने कभी आयात करने को पूछताछ के लिए नहीं बुलाया, उनके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की.
पुलिस अधिकारियों ने इसे पुलिस कोविड केंद्रों के लिए खरीदा है. सरकार ने लालची लोगों के लिए नहीं, जरूरतमंद लोगों के लिए नीति उदार की थी. दावा है कि कंसेन्ट्रेटर्स प्रीमियम जर्मन गुणवत्ता के हैं. लेकिन दिल्ली पुलिस के मुताबिक, हमारे पास एम्स और श्रीराम लेबोरेटरी की रिपोर्ट है, जो इसे खारिज करती है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं