विज्ञापन
This Article is From Jun 13, 2012

मध्य प्रदेश में दबंगों ने दलित युवक की नाक काटी

शिवपुरी में प्रकाश नाम के एक दलित युवक की ऊंची जाति के 12 लोगों ने नाक काट दी। प्रकाश की गलती सिर्फ इतनी थी कि उसने ऊंची जाति के युवकों के सामने मोटर बाइक चलाई थी।
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
शिवपुरी (मध्य प्रदेश): मध्य प्रदेश में दलितों पर अत्याचार के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। एक ताजा घटना में शिवपुरी में प्रकाश नाम के एक दलित युवक की ऊंची जाति के 12 लोगों ने नाक काट दी।

प्रकाश की गलती सिर्फ इतनी थी कि उसने इन ऊंची जाति के युवकों के सामने मोटर बाइक चलाई थी। जैसे ही सभी आरोपियों ने देखा कि प्रकाश मोटर बाइक चला रहा है, उन्होंने उसकी पिटाई शुरू कर दी और फिर चाकू से उसकी नाक काट दी।

प्रकाश को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और बाकी बचे नौ आरोपियों की तलाश जारी है।

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Atrocity On Dalit, Madhya Pradesh Dalit Youth's Nose Chopped Off, दलित युवक की नाक काटी, मध्य प्रदेश में दलितों पर अत्याचार
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com