भोपाल:
भोपाल जिले की बैरसिया तहसील मुख्यालय में जीजा-साले ने मिलकर एक दलित महिला के घर में घुसकर उसके साथ बलात्कार किया।
पुलिस के अनुसार घटना के समय महिला के परिजन सर्वजातीय विवाह सम्मेलन में गए हुए थे। परिजनों के लौटने पर महिला ने घटना की शिकायत बैरसिया पुलिस से की। पुलिस ने जीजा-साले के खिलाफ सामूहिक बलात्कार का प्रकरण दर्ज कर दोनों को गिरफ्तार कर लिया।
बैरसिया थाना पुलिस ने बताया कि मनख्याई जोड़ में रहने वाली 25-वर्षीय एक दलित महिला गत शुक्रवार शाम घर में अकेली थी और उसके परिजन बैरसिया में हो रहे विवाह सम्मेलन में गए हुए थे। इसी बीच शाम लगभग छह बजे पड़ोस में रहने वाला एक शख्स अपने साले के साथ महिला के घर में घुस गया। दोनों ने महिला के हाथ-पैर बांध दिए और उसके साथ बलात्कार किया।
घटना के बाद दोनों फरार हो गए। जब महिला के परिजन लौटे, वैसे ही उसने उन्हें घटना की जानकारी दी। महिला ने परिजनों के साथ बैरसिया थाने पहुंच घटना की शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने शनिवार को दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया है।

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं