विज्ञापन
7 years ago

ओडिशा में चक्रवाती तूफान फानी (Weather Fani Cyclone) ने सुबह दस्तक दे दी. जिसके कारण ओडिशा के समुद्रतटीय इलाकों में जहां 175 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल रही हैं तो भारी बारिश भी हो रही है. जान-माल की क्षति रोकने के लिए ओडिशा (Odisha) सरकार ने तत्परता दिखाते हुए 11 लाख लोगों को सुरक्षित स्थानों पर भेज दिया है. सुबह पांच बजे तक फानी तूफान पुरी के समुद्र तट से करीब 80 किलोमीटर की दूरी पर था. मगर बाद में वह तीव्र गति से पुरी तट पर टकराया. ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने लोगों से अपील की है कि वे इस दौरान घरों के अंदर ही रहें. उन्होंने कहा कि लोगों की सुरक्षा के लिए सभी जरूरी इंतजाम किए गए हैं. दूसरी तरफ, राज्य के मुख्य सचिव ने कहा कि तूफान के टकराने की पूरी प्रक्रिया चार-पांच घंटे की होगी. आपको बता दें कि वर्ष 1999 के सुपर साइक्लोन के बाद साइक्लोन फानी अब तक का सबसे खतरनाक तूफान माना जा रहा है

पूरी स्टोरी पढ़ें

Track Latest News Live on NDTV.com and get news updates from India and around the world

फॉलो करे:
Cyclone Fani News, Cyclone Fani Latest
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com