देश में कोरोना वायरस (Coronavirus) के नए मामलों में गिरावट दिखाई दे रही है. रविवार को जारी आंकड़ों के मुताबिक, बीते 24 घंटे के दौरान कोविड-19 के 28,326 नए मामले सामने आए हैं. इससे पहले, शनिवार को 29 हजार से ज्यादा मामले रिपोर्ट हुए थे. वहीं, पिछले 24 घंटे में कोरोना से 260 संक्रमित मरीजों की मौत हुई है. देश में अब तक 4,46,918 लोगों की खतरनाक वायरस की वजह से जान गई है.
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय (Health Ministry) की ओर से जारी आंकड़ों के अनुसार, देश में एक्टिव केस (Active Cases) का आंकड़ा घटकर एक फीसद से नीचे आ गया है. यह कुल मामलों का 0.90 फीसद है. संख्या के लिहाज से कुल सक्रिय मामले 3,03,476 रह गए हैं.
देश में बीते 24 घंटों के दौरान कोविड से 26,032 मरीज ठीक हुए हैं, जिसके बाद ठीक होने वालों की संख्या बढ़कर 3,29,02,351 हो गई है. साथ ही रिकवरी रेट बढ़कर 97.77 फीसद हो गई है.
देश में अब तक कोरोना की 85.60 करोड़ वैक्सीन डोज लोगों को दी जा चुकी है. पिछले 24 घंटे के दौरान 68,42,786 लोगों को वैक्सीन की डोज लगाई गई.