विज्ञापन
5 years ago
नई दिल्ली:

भारत में महज दो दिनों में कोरोना वायरस संक्रमण के एक लाख से ज्यादा मामले सामने आए हैं. शुक्रवार यानी 26 मार्च, 2021 की सुबह तक बीते 24 घंटों में संक्रमण के मामले 18 अक्टूबर के बाद से सबसे ज्यादा मामले सामने आए हैं. पिछले 24 घंटे में संक्रमण के 59,118 नए केस सामने आए हैं, और देश में कुल संक्रमितों का आंकड़ा बढ़कर 1,18,46,652 हो गया है. पिछले 24 घंटों के दौरान भारतभर में 257 कोरोना मरीज़ों की मौत भी हुई है, जिन्हें मिलाकर देश में कोविड-19 की वजह से जान गंवाने वालों की तादाद 1,60,949 हो गई है.

पिछले 24 घंटों में 32,987 लोग कोरोना संक्रमण से मुक्त हुए हैं. अब तक देश में 1,12,64,637 लोग स्वस्थ हो चुके हैं. देश में फिलहाल कुल एक्टिव मरीज 4,21,066 है. शुक्रवार सुबह तक कुल 5,55,04,440 लोगों को कोरोना की वैक्सीन लगाई जा चुकी है.

Here are the Updates on India Coronavirus Cases in Hindi :

पूरी स्टोरी पढ़ें

Track Latest News Live on NDTV.com and get news updates from India and around the world

फॉलो करे:
New Coronavirus Strain In India, Coronavirus Cases In India, Coronavirus Cases Updates In India
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com