विज्ञापन
5 years ago
नई दिल्ली:

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में बुधवार को कोविड-19 के 41 नए मामले सामने आए और संक्रमण के कुल मामलों की संख्या बढ़कर 14,38,082 हो गई. वहीं, बीते 24 घंटे के दौरान संक्रमण से किसी मरीज की मौत नहीं हुई. दिल्ली में संक्रमण दर 0.05 प्रतिशत हो गयी है. दिल्ली के स्वास्थ्य विभाग ने एक बुलेटिन जारी कर यह जानकारी दी. बुलेटिन के मुताबिक दिल्ली में बीते 24 घंटे के दौरान कोविड-19 के 13 मरीज संक्रमण मुक्त हुए, जिसके बाद राष्ट्रीय राजधानी में इस जानलेवा वायरस के संक्रमण को मात देने वालों की संख्या बढ़कर 14.12 लाख से अधिक हो गयी है.

राष्ट्रीय राजधानी में कोविड-19 के उपचाराधीन मरीजों की संख्या बढ़कर 414 हो गयी है, जिसमें से 107 मरीज घर पर ही रहकर अपना इलाज करवा रहे हैं. दिल्ली में अब तक 25,083 लोगों की कोविड-19 से मौत हो चुकी है. संक्रमण से मृत्यु दर 1.74 प्रतिशत पर बनी हुई है. स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक दिल्ली में बीते 24 घंटे के दौरान कोविड-19 के 75,079 नमूनों की जांच की गयी, जिसमें से 51,328 नमूनों की आरटी-पीसीआर, सीबीएनएएटी और ट्रूनैट जांच की गयी.

Here are the Updates on India Coronavirus Cases in Hindi :



(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
पूरी स्टोरी पढ़ें

Track Latest News Live on NDTV.com and get news updates from India and around the world

फॉलो करे:
Delhi Coronavirus Cases, COVID-19 Cases, Coronavirus, Coronavirus In India Latest Updates
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com