विज्ञापन
5 years ago
नई दिल्ली:

देश में पिछले 24 घंटे के दौरान कोरोना के 8,895 मामले सामने आए हैं. एक दिन पहले के मुकाबले देश में दैनिक मामलों की संख्‍या में इजाफा हुआ है. इससे पहले 8,603 मामले सामने आए थे. इसके साथ ही देश में कोरोना से ठीक होने वाले लोगों की संख्‍या भी बीते दिन के मुकाबले में कमी रही है. पिछले 24 घंटे में 6,918 लोग कोरोना से ठीक होने में कामयाब रहे हैं. इसके चलते कोरोना से ठीक होने वाले कुल लोगों की संख्‍या बढ़कर 3,40,60,774 हो गई है.देश में कोरोना से मौतों की संख्‍या 2,796 बताई गई है. इसमें बिहार ने मौतों के बैकलॉग का आंकड़ा शामिल किया गया है. बिहार में पूर्व में हो चुकी 2,426 लोगों की मौतों के आंकड़े को शामिल किया गया है. देश में अब सक्रिय मामले 99,155 बचे हैं. सक्रिय मामले कुल मामलों का एक फीसद से कम है. फिलहाल यह 0.29 प्रतिशत हैं और 2020 के बाद सबसे कम है. 

Here are the updates on Coronavirus cases in Hindi

पूरी स्टोरी पढ़ें

Track Latest News Live on NDTV.com and get news updates from India and around the world

फॉलो करे:
Coronavirus, Covid 19 India, Coronavirus Cases In India, COVID-19 New Cases, Coronavirus Cases
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com