भारत में कोरोना वायरस (Coronavirus) वायरस के नए मामलों में पिछले कुछ दिनों से कमी देखी जा रही है. मई महीने की शुरुआत में 4 लाख के करीब आ रहे नए मामले अब डेढ़ लाख के नीचे आ गए हैं. केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय (Health Ministry) की ओर से बुधवार को जारी आंकड़ों के अनुसार, पिछले 24 घंटे में देश में 1,32,788 नए मामले सामने आए हैं जबकि इस दौरान 3,207 मरीजों की घातक वायरस की वजह से जान गई है. मंगलवार की तुलना में नए मामलों की संख्या आज कुछ अधिक रही.
देश में कोरोना संक्रमण के कुल मामले 2.83 करोड़ के पार (2,83,07,832) के पार निकल गए हैं. वहीं अब तक 3,35,102 लोगों की कोविड-19 की वजह से जान जा चुकी है.
स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, पिछले 24 घंटे में 2,31,456 लोग बीमारी से ठीक हुए हैं जबकि अब तक 2,61,79,085 (2.61 करोड़ से ज्यादा) लोग कोरोना संक्रमण से उबरने में कामयाब रहे हैं. पिछले 24 घंटे में नए मामलों के मुकाबले ठीक होने वाले मरीजों की संख्या अधिक है, जिससे एक्टिव केस में अच्छी खासी कमी देखी गई. देश में एक्टिव मरीजों की संख्या 17,93,645 रह गई है.
Here are the Updates on India Coronavirus Cases in Hindi :