विज्ञापन
6 years ago
नई दिल्ली:

Coronavirus India Updates: भारत में कोविड- 19 के 78,512 नए मामले सामने आने के बाद सोमवार को देश में संक्रमण के मामलों की संख्या 36 लाख को पार कर गई. वहीं, 27,74,801 लोगों के संक्रमण मुक्त होने के बाद देश में मरीजों के ठीक होने की दर 76.62 प्रतिशत हो गई है. केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार पिछले 24 घंटे में वायरस से 971 और लोगों की मौत के बाद मृतक संख्या बढ़कर 64,469 हो गई. मंत्रालय के अनुसार देश में अभी 7,81,975 मरीजों को कोरोना वायरस का इलाज जारी है और 27,74,801 लोग संक्रमण मुक्त हो चुके हैं. देश में कोविड-19 के अभी तक कुल 36,21,245 मामले सामने आए हैं. देश में मरीजों के ठीक होने की दर बढ़कर 76.62 प्रतिशत हो गई है जबकि मृत्यु दर गिरकर 1.78 प्रतिशत हो गई. मंत्रालय के अनुसार केवल पिछले आठ दिनों में करीब पांच लाख लोग ठीक हुए है. इससे पहले इतने लोग क्रमश: 10 और नौ दिन में ठीक हुए थे. भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) के अनुसार भारत में अभी तक कुल 4,23,07,914 नमूनों की कोविड-19 की जांच की गई है, जिसमें से 8,46,278 नमूनों की जांच रविवार को की गई.

Coronavirus Updates in Hindi:

पूरी स्टोरी पढ़ें

Track Latest News Live on NDTV.com and get news updates from India and around the world

फॉलो करे:
Coronavirus India Report, Covid 19 Live Updates, Coronavirus
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com