Coronavirus India Updates: भारत समेत दुनिया भर के 190 से ज्यादा देश कोरोना वायरस (Coronavirus) संक्रमण से प्रभावित हैं. भारत में कोरोना संक्रमण के मामलों में उतार-चढ़ाव का दौर जारी है. 30 हजार के नीचे पहुंचे नए मामले एक फिर 40 हजार के पार चले गए हैं. देश में पिछले 24 घंटे में 42,982 नए केस सामने आए और 533 लोगों की मौत हुई है. वहीं 24 घंटे में कोरोना से ठीक होने वाले मरीजों की संख्या 41,726 है.
रिकवरी रेट की बात करें तो 97.37 प्रतिशत है. अभी तक ठीक होने वालों की कुल संख्या 3,09,74,748 है. वीकली पोजिटिविटी रेट 5 प्रतिशत से नीचे 2.37% है. वहीं डेली पोजिटिविटी रेट पिछले 10 दिन से 3 प्रतिशत से नीचे 2.58% पर है. वहीं वैक्सीन की 48.93 डोज दी जा चुकी हैं. पिछले 24 घंटे में टीके की 3755115 डोज दी गई हैं.
दुनिया में अब तक करीब 20 करोड़ लोग COVID-19 की चपेट में आ चुके हैं. यह वायरस 42 लाख से ज्यादा लोगों की जिंदगी छीन चुका है. दुनिया में छह करोड़ से अधिक एक्टिव केस हैं और 13 करोड़ से अधिक लोग कोरोना से संक्रमित होने के बाद स्वस्थ हो चुके हैं.
Here are Updates on Coronavirus Cases updates in Hindi:
(Except for the headline, this story has not been edited by NDTV staff and is published from a press release)