छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh) में पिछले 24 घंटों के दौरान कोरोनावायरस (coronavirus) से 26 और लोगों के संक्रमित होने की पुष्टि हुई है. इसके साथ ही राज्य में मंगलवार तक कोविड-19 (COVID-19) की चपेट में आने वाले लोगों की कुल संख्या 10,05,295 हो गई है. राज्य में स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने मंगलवार को बताया कि आज 10 लोगों को संक्रमण मुक्त होने के बाद अस्पतालों से छुट्टी दी गई है, वहीं 15 लोगों ने घर में पृथकवास की अवधि पूरी की. राज्य में मंगलवार को कोरोनावायरस से संक्रमित किसी भी मरीज की मृत्यु नहीं हुई है.
अधिकारियों ने बताया कि आज संक्रमण के 26 नए मामले आए हैं. उन्होंने बताया कि छत्तीसगढ़ में अब तक 10,05,295 लोगों के संक्रमित होने की पुष्टि हुई है, जिनमें से 9,91,448 मरीज इलाज के बाद संक्रमण मुक्त हो गए हैं. राज्य में 283 मरीज उपचाराधीन हैं. राज्य में वायरस से संक्रमित 13,564 लोगों की मौत हुई है. राज्य के रायपुर जिले में सबसे अधिक 1,57,933 लोगों में कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि की गई है. जिले में कोरोना वायरस संक्रमित 3,139 लोगों की मौत हुई है.
Here are the Updates on India Coronavirus Cases in Hindi :
(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)