Coronavirus India Updates: भारत समेत दुनिया भर के 190 से ज्यादा देश कोरोना वायरस (Coronavirus) संक्रमण से प्रभावित हैं. दुनिया में अब तक 28 करोड़ 81 लाख से अधिक लोग COVID-19 की चपेट में आ चुके हैं. यह वायरस 54 लाख से अधिक लोगों की जिंदगी छीन चुका है. भारत (Coronavirus India Report) में COVID-19 के मामले अब फिर बढ़ने लगे हैं. कुल संक्रमितों की संख्या तीन करोड़ 48 लाख से अधिक हो चुकी है. दुनिया के कई देशों के साथ-साथ भारत में भी कोविड-19 के नए वैरिएंट ओमिक्रॉन से संक्रमण के केस भी बढ़ रहे हैं. भारत में कोरोना के खिलाफ टीकाकरण अभियान जारी है. स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से शनिवार को जारी किए गए आंकड़ों के अनुसार, देश में कोरोना संक्रमितों की संख्या 3,48,61,579 हो गई है. शनिवार को समाप्त 24 घंटों (शुक्रवार सुबह 8 बजे से लेकर शनिवार सुबह 8 बजे तक) में कोरोना के 22,775 नए मामले सामने आए हैं. इस एक दिन में 8,989 मरीज ठीक हुए हैं. इस दौरान 406 कोरोना संक्रमितों की मौत हुई है. अब तक तीन करोड़ 48 लाख से अधिक मरीज ठीक हो चुके हैं. कोरोना से अब तक 4.81 लाख से अधिक लोगों की जान गई है. कोरोना के मौजूदा मामलों की संख्या एक लाख से अधिक है. देश में मौजूदा COVID-19 की स्थिति को देखते हुए तेलंगाना सरकार ने शनिवार को वायरस का प्रसार रोकने के लिए एहतियात के तौर पर राज्य में नए कोरोना प्रतिबंध लगाए हैं. आदेश के मुताबिक पूरे राज्य में रैलियों, जनसभाओं, धार्मिक, राजनीतिक और सांस्कृतिक कार्यक्रमों सहित सभी प्रकार की सामूहिक सभाएं को पूरी तरह प्रतिबंधित किया गया है. आदेश तत्काल प्रभाव से लागू किया गया है और यह 10 जनवरी तक प्रभावी रहेगा.
पूरी स्टोरी पढ़ें
Track Latest News Live on NDTV.com and get news updates from India and around the world
Coronavirus India Report, Covid 19 Live Updates, Coronavirus