विज्ञापन
This Article is From Feb 12, 2018

नगालैंड विधानसभा चुनाव : कांग्रेस, बीजेपी गठबंधन के खिलाफ 'धर्मनिरपेक्ष' उम्मीदवारों का समर्थन करेगी

कांग्रेस ने 27 फरवरी को होने वाले 60 सदस्यीय विधानसभा चुनाव में 19 सीटों पर प्रत्याशी उतारे हैं. कांग्रेस के 20 उम्मीदवारों ने नामांकन भरा था, लेकिन उनमें से एक ने बाद में नामांकन वापस ले लिया.

Also Read in
नगालैंड विधानसभा चुनाव :  कांग्रेस, बीजेपी गठबंधन के खिलाफ 'धर्मनिरपेक्ष' उम्मीदवारों का समर्थन करेगी
फाइल फोटो
नई दिल्ली: नगालैंड  में बीजेपी और उसके गठबंधन सहयोगियों के खिलाफ कांग्रेस उन विधानसभा सीटें पर धर्मनिरपेक्ष उम्मीदवारों का समर्थन करेगी जिन सीटों पर वह स्वयं चुनाव नहीं लड़ रही है. कांग्रेस ने 27 फरवरी को होने वाले 60 सदस्यीय विधानसभा चुनाव में 19 सीटों पर प्रत्याशी उतारे हैं. कांग्रेस के 20 उम्मीदवारों ने नामांकन भरा था, लेकिन उनमें से एक ने बाद में नामांकन वापस ले लिया. नगालैंड प्रदेश कांग्रेस समिति ने एक बयान में कहा, ‘‘इस फैसले का लक्ष्य भाजपा और उसके गठबंधन सहयोगियों को हमारे लोगों के अधिकारों को कमजोर करने और हमारी जीवन पद्धति में खलल डालने से रोकना है.’’ 

BJP नगालैंड विधानसभा चुनाव नहीं लड़ने संबंधी घोषणा से पीछे हटी, खेतो संपार्ती को भी किया था निलंबित

गौरतलब है कि इससे पहले अकेले अपने दम पर नगालैंड चुनाव लड़ रही कांग्रेस की ओर से कहा गया था कि वह राज्य में सरकार गठन के लिए चुनाव के बाद किसी धर्मनिरपेक्ष राजनीतिक दल के साथ गठबंधन के विरुद्ध नहीं है. 

वीडियो : कहां-कहां है बीजेपी की सरकार

चुनाव के सख्त इंतजाम
नगालैंड में 27 फरवरी को होने वाला विधानसभा चुनाव पूर्ण रूप से स्वतंत्र और निष्पक्ष सुनिश्चित करने के लिए प्रदेश में केन्द्रीय सशस्त्र पुलिस बल की 281 कंपनियां तैनात की जाएंगी. राज्य के मुख्य निर्वाचन कार्यालय ने उक्त जानकारी दी.  मुख्य निर्वाचन अधिकारी अभिजीत सिन्हा के मीडिया प्रकोष्ठ ने बताया कि केन्द्रीय सशस्त्र पुलिस बल की 281 कंपनियों में से 77 कंपनियां यहां पहुंच चुकी हैं और उन्हें पूरे प्रदेश में तैनात कर दिया गया है. 
 
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Nagaland Election 2018
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com