कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाड्रा (Priyanka Gandhi Vadra) ने आज बीजेपी (BJP) के एक आरोप के जवाब में कहा, "मैं अपने भाई के लिए अपनी जान दे सकती हूं और वह मेरे लिए अपनी जान दे सकता है." उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (UP CM Yogi Adityanath) ने कहा था कि प्रियंका गांधी वाड्रा और राहुल गांधी के बीच "दरार" कांग्रेस को नीचे लाएगी. इस पर प्रियंका गांधी वाड्रा ने पूछा, "हमारे बीच टकराव कहां है?"
उन्होंने मुस्कुराते हुए और तर्क को पलटते हुए कहा, "योगी जी के दिमाग में संघर्ष और टकराव है. ऐसा लगता है कि वह भाजपा में उनके (प्रधानमंत्री नरेंद्र) मोदीजी और (केंद्रीय गृह मंत्री) अमित शाह जी के बीच दरार के कारण ऐसा कह रहे हैं." चुनाव प्रचार के दौरान एक हेलीकॉप्टर में बैठते हुए कांग्रेस नेता ने एक सवाल के जवाब में ये बातें कहीं.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
उत्तर प्रदेश की प्रभारी कांग्रेस महासचिव वाड्रा राजनीतिक रूप से महत्वपूर्ण राज्य में पार्टी के चुनाव अभियान में सबसे आगे रही हैं. राजनीतिक रैलियों से लेकर 'लड़की हूं, लड़ शक्ति हूं' जैसे अभियानों तक, कांग्रेस नेता अपनी पार्टी के अभियान की अगुवाई कर रही हैं. वह अपने नए अभियानों से सत्तारूढ़ भाजपा और अखिलेश यादव के नेतृत्व वाली समाजवादी पार्टी को टक्कर दे रही हैं.
पिछले महीने, वाड्रा ने उत्तर प्रदेश के लिए चुनावी घोषणा पत्र जारी करते हुए पार्टी के मुख्यमंत्री उम्मीदवार पर अटकलों पर तब विराम लगा दिया था, जब उन्होंने इससे जुड़े एक सवाल के जवाब में यह कहा था कि क्या आपको उत्तर प्रदेश में कांग्रेस पार्टी की तरफ से किसी और का चेहरा दिख रहा है. "आप मेरा चेहरा हर जगह देख सकते हैं, है ना?"
यूपी के लिए कांग्रेस का घोषणा पत्र, 10 दिन में किसानों का कर्ज माफ करने का किया वादा
हालांकि, अगले दिन, उन्होंने स्पष्ट किया कि उन्होंने इसे "थोड़ा अतिरंजित तरीके से" कहा था क्योंकि उनसे एक ही प्रश्न बार-बार पूछा जा रहा था. उन्होंने कहा, "मैं यह नहीं कह रही हूं कि मैं अकेला चेहरा हूं, मैंने इसे थोड़ा बढ़ा-चढ़ाकर कहा क्योंकि आप बार-बार एक ही सवाल पूछ रहे थे."
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं