- कांग्रेस नेता हार्दिक पटेल गिरफ्तार
- देशद्रोह मामले में नहीं हुए कोर्ट में पेश
- 24 जनवरी तक न्यायिक हिरासत में भेजा
कांग्रेस नेता हार्दिक पटेल (Hardik Patel) को 2015 के देशद्रोह के एक मामले में निचली अदालत में पेश नहीं होने के कारण शनिवार को गुजरात के अहमदाबाद जिले के वीरमगाम तालुका से गिरफ्तार कर लिया गया. उनके खिलाफ वारंट जारी होने के कुछ घंटों बाद ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया. अदालत में पेश करने के बाद उन्हें 24 जनवरी तक के लिए न्यायिक हिरासत में भेजा गया है. पुलिस उपायुक्त (डीसीपी) राजदीप सिंह जाला (अपराध शाखा) ने पटेल की गिरफ्तारी की पुष्टि की है.
राजदीप सिंह जाला ने कहा, 'हमने हार्दिक पटेल के खिलाफ गैर-जमानती वारंट जारी होने के बाद उन्हें वीरमगाम के पास से गिरफ्तार किया है. उन्हें अदालत में पेश करने के बाद 24 जनवरी तक न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है.' गौरतलब है कि अहमदाबाद में 25 अगस्त, 2015 को पटेल समुदाय की एक रैली के दौरान हिंसा भड़कने के बाद स्थानीय अपराध शाखा ने राजद्रोह का मुकदमा दर्ज कर पटेल को पहले भी गिरफ्तार किया था.
-
NDTV World Summit 2026: PM मोदी समेत शामिल होंगे ये बड़े दिग्गज, जानिए क्या कुछ होगा खास? -
NDTV World Summit 2026: दिल्ली में दो दिन दुनिया के दिग्गजों का महामंथन -
NDTV World Summit 2026 का काउंटडाउन शुरू, एक मंच पर जुटेंगे दुनिया के दिग्गज -
NDTV World Summit 2026: 22-23 अक्टूबर को फिर सजेगा दुनिया के दिग्गजों का महामंच, देखिए पहली झलक -
दुनिया की सबसे असरदार और सबसे दमदार आवाजों के साथ लौट रहा है NDTV World Summit, देखिए सिर्फ NDTV पर -
NDTV World Summit 2026: AI, कूटनीति और अर्थव्यवस्था पर चर्चा, आज एक मंच पर जमा होंगे दुनिया के दिग्गज -
भारत की आर्थिक बढ़त से मानवता पर AI के खतरों तक, NDTV World Summit 2026 के दूसरे दिन किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया की पहली AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड होंगी शामिल, कृति सेनन भी बनेंगी हिस्सा -
डिजिटल इकोनॉमी, एनर्जी, ग्लोबल ट्रेड... NDTV World Summit में पहले दिन किन-किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया भर में कैसे बदल रहा है भारतीय खाने का स्वाद? वीर सांघवी बताएंगे देसी शेफ्स का ज
कांग्रेस नेता हार्दिक पटेल को भाषण के दौरान शख़्स ने मारा थप्पड़, देखें- VIDEO
गौरतलब है कि 25 अगस्त, 2015 को अहमदाबाद में GMDC मैदान में पाटीदार आरक्षण समर्थक रैली हुई थी. रैली के बाद राज्य के कई शहरों में तोड़फोड़ और हिंसा हुई थी. क्राइम ब्रांच ने उसी साल अक्टूबर में हार्दिक पटेल व अन्य लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया था. पुलिस ने अपनी चार्जशीट में हार्दिक और उनके कुछ सहयोगियों पर आरोप लगाया कि उन्होंने राज्य में हिंसा फैलाने और चुनी हुई सरकार को गिराने का षडयंत्र रचा था.
VIDEO: NDTV से बोले हार्दिक पटेल- मुझे चुनाव लड़ने से रोका गया
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं